चरणबद्ध ढंग से लागू हों कुछ प्रावधान
ऑडिट फर्म ग्रांट थ्रॉम्पटन के मैनेजिंग पार्टनर विशेष चंडोक का कहना है कि डायरेक्टरों और ऑडिटरों के रोटेशन के प्रावधानों को पहले देश की 8,000 सूचीबद्ध कंपनियों पर लागू किया जाना चाहिए। उसके बाद इसके नतीजे देखते हुए ही इसे अन्य कंपनियों पर लागू किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करके ही इसकी कमियों, व्यावहारिक स्तर पर पेश आने वाली दिक्कतों आदि का पता चल सकेगा। इन कमियों को दूर करने के उपाय करने के बाद इसे बाकी की कंपनियों पर लागू करना तर्कसंगत होगा।