{"_id":"85f2f14dc57142074c147844c27c73d6","slug":"snapdeal-com-launches-online-agri-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब किसानों को लुभाएगी स्नैपडील ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अब किसानों को लुभाएगी स्नैपडील
एजेंसी
Updated Wed, 24 Dec 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस के मौके पर ई-रिटेलिंग कंपनी स्नैपडीलडॉटकॉम ने मंगलवार को द एग्री स्टोर लांच किया है। स्टोर किसानों को बीज, खाद और सिंचाई के उपकरणों व अन्य उत्पादों की पेशकश करता है।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जल्द ही स्टोर का हिंदी संस्करण भी शुरू किया जाएगा। इससे किसानों को पूरी जानकारी के साथ फैसला लेने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
स्नैपडीलडॉटकॉम के सीईओ और सह संस्थापक कुणाल बहल ने कहा कि अब किसान एक बटन क्लिक कर अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के अहम उत्पाद खरीद सकते हैं। इस तरह से डिजिटल बाजार की समावेशी ताकत कृषि क्षेत्र में भी आ गई है।
विज्ञापन
देश की 70 फीसदी आबादी के कृषि क्षेत्र में काम करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्टोर तक आप मोबाइल फोन के जरिए पहुंच बना सकते हैं।
ऐसे में हम इस बात को लेकर सकारात्मक हैं कि किसान इसे खरीदारी का सुविधाजनक और प्रभावी तरीका पाएंगे। एग्री स्टोर का लक्ष्य खेती में इस्तेमाल होने वाली वस्तुएं मसलन बीज, उर्वरक, खेती के उपकरण और सिंचाई उपकरणों की व्यापक रेंज उपलब्ध कराना है।
बयान में कहा गया है कि द एग्री स्टोर को किसानों की पहली पसंद बनाने के लिए आगामी सप्ताह में ज्यादा उत्पाद और कैटेगरीज जोड़े जाएंगे।