पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र को स्नैपडील का तोहफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल स्नैपडील ने बनारस के कारीगरों और बुनकरों को अपने पोर्टल के जरिए बाजार उपलब्ध कराने के लिए इंडिया पोस्ट के साथ पार्टनरशिप की है। स्नैपडील बनारस के पोस्ट ऑफिसों के जरिए वहां के बुनकरों और कारीगरों को ऑनलाइन सामान बेचने की सुविधा देगी।
स्नैपडील के सीईओ और को-फाउंडर कुनाल बहल ने बताया कि यह स्नैपडील की इंडिया पोस्ट के साथ मिलकर की गई एक पहल है, जिससे स्थानीय बुनकरों और लघु और मध्यम आन्त्रप्रेन्योर को ऑनलाइन बाजार मुहैया कराया जाएगा।
इंडिया पोस्ट स्टोर भी बनेगा
कुनाल बहल ने कहा कि इस पार्टनरशिप से बनारस के बुनकर अपने सामान को स्नैपडील के जरिए ऑनलाइन बेच सकेंगे। इतना ही नहीं, इस तरह से वहां के बुनकरों को अपने सामान की उचित कीमत भी मिलने में सहायता मिलेगी।
इसमें पोस्ट ऑफिस सामान बेचने वालों के लिए एक ड्रॉपिंग प्वाइंट (ऑनलाइन बिक्री के लिए सामान रखा जाएगा) का काम करेंगे। यहां से इंडिया पोस्ट सामान को खरीददारों तक पहुंचाने का काम करेगी। स्नैपडील इंडिया पोस्ट नाम का एक स्टोर भी बनाएगी।