फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sms-alert-bank-charge-annual-60-rupee-hdfc-sbi-icici-canera-vijaya-idbi

आपके खाते से कट रहे हैं एसएमएस अलर्ट के पैसे

Sat, 24 Aug 2013 12:56 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 24 Aug 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
sms-alert-bank-charge-annual-60-rupee-hdfc-sbi-icici-canera-vijaya-idbi
देश के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों ने कमाई करने का नया तरीका निकाल लिया है। पहले लोगों को एटीएम की लत लगवाई और अब कार्ड के जरिए मनी ट्रांजेक्शन करने के बाद लोगों को आने वाले मोबाइल एसएमएस अलर्ट का पैसा वसूला जा रहा है।
विज्ञापन


टीनएनएन के मुताबिक सार्वजनिक और निजी दोनों तरह के बैंक ग्राहकों को एसएमएस के जरिए उनके खाते से हुए लेन-देन की जानकारी भेज रहे हैं। दोनों ही क्षेत्रों के बैंकों ने ग्राहकों को बिना बताए ही एसएमएस फीस के रूप में सालाना 60 से 100 रुपए तक एसएमएस शुल्क उनके बैंक एकाउंट से काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आप भी अपने एकाउंट की डिटेल का चेक कर इसका पता कर सकते हैं।

भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक ग्राहकों से 60 रुपए सालाना का एसएमएस शुल्क वसूल कर रहे हैं। केनरा बैंक एसएमएस शुल्क के तौर पर 100 रुपए ले रहा है। एचडीएफएसी बैंक अभी सिर्फ स्पेशल अलर्ट मैसेज के लिए ही 60 रुपए का शुल्क ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा था कि सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के सिर्फ पांच बैंक ही एसएमएस अलर्ट के लिए शुल्क ले रहे हैं।

वित्त मंत्री पी.चिदंबरम ने लोकसभा में बताया कि विजया बैंक और आईडीबीआई बैंक वर्ष 2010-11 से ही एसएमएस अलर्ट के लिए ग्राहकों से शुल्क ले रहे हैं। आईडीबीआई बैंक ने वर्ष 2010-11 के दौरान एसएमएस अलर्ट के जरिए एक करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। वहीं विजया बैंक ने 30 लाख रुपए की कमाई एसएमएस अलर्ट के जरिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed