{"_id":"e927ee75acf3457c7c273c6cdf2e04fd","slug":"sme-businessman-get-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे कारोबारियों को निर्यात के लिए मिलेगा ज्यादा कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
छोटे कारोबारियों को निर्यात के लिए मिलेगा ज्यादा कर्ज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे और मझोले क्षेत्र की निर्यात में गिरती हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही नए नियमों की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन
इसके तहत जहां कारोबारियों को बैंकों से ज्यादा कर्ज मिल सकेगा, वहीं सही समय पर कर्ज चुकाने वाले कारोबारियों को ब्याज में अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा।
वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय रिजर्व बैंक को इस संबंध में जल्द नए दिशानिर्देश जारी करने की सिफारिश भेजी जा चुकी है।
इसके तहत बैंकों द्वारा निर्यात क्षेत्र को दिए जाने वाले कुल कर्ज में से 40 फीसदी कर्ज छोटे कारोबारियों को देना तय हो सकता है।
इसी तरह रिजर्व बैंक इस तरह के प्रावधान कर सकता है कि जो कारोबारी बैंकों के कर्ज को सही समय से चुका रहे हैं, वह एक्सपोर्ट क्रेडिट पर दो फीसदी अतिरिक्त ब्याज में छूट पा सकें।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार छोटे और मझोले उपक्रमों की निर्यात क्षेत्र में घटी हिस्सेदारी और गिरते रुपए को देखते हुए सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए खास तौर से जोर दे रही है।
विज्ञापन
ताजा आंकड़ों के अनुसार छोटे और मझोले क्षेत्र की कुल निर्यात में हिस्सेदारी 40 फीसदी से घटकर 36 फीसदी पर आ गई है।
ऐसे में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार ने अप्रैल में वित्त सचिव आर.एस.गुजराल की अध्यक्षता में अंतरमंत्रलीय समिति का गठन किया था।
इसकी सिफारिश के आधार पर रिजर्व बैंक आने वाले दिनों में छोटे और मझोले कारोबारियों को राहत दे सकता है।