फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   small investors attract Kingfisher shares

छोटे निवेशकों को लुभा रहा किंगफिशर का शेयर

Tue, 23 Oct 2012 07:42 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 23 Oct 2012 07:42 PM IST
विज्ञापन
small investors attract Kingfisher shares

कर्मचारियों की हड़ताल और तालाबंदी की मार झेल रही किंगफिशर एयरलाइंस की मुश्किलें लाइसेंस रद्द होने से बढ़ जाने के बावजूद निचले भाव पर पहुंचे इसके शेयर निवेशकों को खासा लुभा रहे हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के साथ-साथ छोटे निवेशकों ने भी किंगफिशर के शेयर खरीदने में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन


30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही के दौरान एफआईआई ने जहां किंगफिशर के शेयरों की खरीदारी करके कंपनी में अपनी हिस्सेदारी तकरीबन दुगनी करते हुए 2.46 फीसदी कर ली है। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही से पहले किंगफिशर में एफआईआई की हिस्सेदारी महज 0.98 फीसदी थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये तक का निवेश करने वाले छोटे खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी बढ़ कर 17.59 फीसदी पर पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीती तिमाही के दौरान इसमें 3.81 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक लाख रुपये से अधिक के शेयर खरीदने वाले निवेशकों (एचएनआई) की हिस्सेदारी में 4.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दूसरी ओर किंगफिशर के प्रोमोटरों की हिस्सेदारी में तिमाही के दौरान मामूली गिरावट देखने को मिली है। यह 35.86 फीसदी से घटकर 35.83 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है।

इसके अलावा एयरलाइन में बैंकों, वित्तीय कंपनियों, बीमा कंपनियों व म्यूचुअल फंड हाउसों जैसे संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी में भी कमी आई है। बीती तिमाही के दौरान इनके शेयर 15.60 फीसदी से घटकर 14.18 फीसदी पर आ गए हैं। घरेलू संस्थागत निवेशकों की हिस्सेदारी भी पिछले तीन महीनों के दौरान 13.20 फीसदी से मामूली घटकर 13.14 फीसदी के स्तर पर आ गई है।


गौरतलब है कि करीब सालभर पहले 31 रुपये के भाव पर रहने वाला किंगफिशर का शेयर अगस्त में गिरकर 7.01 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था। हालांकि इसके बाद इसमें सुधार आया है और फिलहाल यह 11 रुपये प्रति शेयर के आसपास कारोबार करता देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed