फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   small car sales revive in june

छोटी कारों की बिक्री ने फिर पकड़ी रफ्तार

Tue, 01 Jul 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 01 Jul 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन

छोटी कारों की बिक्री ने फिर पकड़ी रफ्तार 

कारों की बिक्री में तेजी से सुधार के संकेत दिख रहे हैं। जून के महीने में बिक्री के मामले में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति ने बाजी मारी है। मारूति ने जून के महीने में पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी ज्यादा कारों की बिक्री की है। मारूति की बढ़ी बिक्री में सबसे ज्यादा योगदान छोटी कारों का रहा है। जून में मारूति-800, ऑल्टो, वैगन -आर और ए-स्टार की बिक्री में 52 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है।

ऑल्टो, ए-स्टार, वैगन आर , मारूति 800 की बिक्री में 52 फीसदी की तेजी

मंगलवार को मारूति सुजूकी इंडिया द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार जून 2014 में कंपनी ने 1,12,773 कारें बेंची है। जबकि इसी अवधि में पिछले साल 2013 में 84455 कारों की बिक्री की थी। कारों की बिक्री में यह 33.5 फीसदी की बढ़ोतरी है। कंपनी की बिक्री में छोटी कारों के अलावा कारों के निर्यात की भी बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने जून में 58.4 फीसदी ज्यादा कारों की बिक्री की है। जून में कंपनी ने 11809 कारों का निर्यात किया है। घरेलू बाजार भी कंपनी के लिए जून के महीने में अच्छा रहा है। कंपनी ने देश में 1 लाख 964 कारों की बिक्री की है।

सेडान कारों की भी बढ़ी बिक्री

जून के महीने में घरेलू बाजार दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई के लिए भी अच्छा रहा है। कंपनी ने देश में 33514 कारों की बिक्री की है। जो कि साल 2013 की तुलना में 9.5 फीसदी ज्यादा है। हालांकि निर्यात के स्तर पर जून का महीना कंपनी के लिए अच्छा नहीं रहा। कंपनी ने इस महीने 29.3 फीसदी कम कारों का निर्यात किया है। कंपनी की कुल बिक्री जून में 7.6 फीसदी गिरकर 50518 रही है।

विज्ञापन

जापान की कंपनी होंडा कार्स के लिए भी जून का महीना अच्छा रहा है। कंपनी ने जून में 16316 कारों की बिक्री की है। जो कि पिछले साल की तुलना में 75 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ने सबसे ज्यादा 7723 होंडा सिटी की बिक्री की है। इसके अलावा अमेज की 7075 और 1438 ब्रिओ की बिक्री की है।

विज्ञापन

होंडा मोटरसाइकिल की बिक्री बढ़ी

 होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने जून के महीने में 28 फीसदी ज्यादा दुपहिया वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने 3,23,224 वाहनों की बिक्री की है। आर्थिक सुस्ती के दौर में भी दुपहिया वाहनों की बिक्री अच्छी रही है। देश की सभी प्रमुख कंपनियों ने साल 2013-14 में बिक्री के स्तर पर तेजी दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed