{"_id":"f9ceade0-5367-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"small-businessman-will-get-more-loans-from-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे कारोबारियों को बैंकों से मिलेगा ज्यादा कर्ज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
छोटे कारोबारियों को बैंकों से मिलेगा ज्यादा कर्ज
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक ने माइक्रो सेक्टर में निवेश की सीमा में बढ़ोतरी कर दी है। रिजर्व बैंक ने इसके तहत मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में प्लांट और मशीनरी पर 10 लाख रुपये तक के निवेश को और सेवा क्षेत्र में चार लाख रुपये तक के निवेश को माइक्रो सेक्टर के तहत कर दिया है। अभी यह सीमा पांच लाख रुपये और दो लाख रुपये थी।
विज्ञापन
आरबीआई के इस कदम से बैंकों को माइक्रो सेक्टर को कर्ज देने का लक्ष्य पूरा करने में आसानी होगी। इसका फायदा छोटे कारोबारियों को ज्यादा कर्ज देने के रूप में मिलेगा। माइक्रो सेक्टर को मिलने वाला कर्ज प्राथमिकता क्षेत्र में आता है। बैंक निवेश सीमा में बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
नए नियम के तहत बैंकों द्वारा छोटे और मझोले उपक्रमों को दिए गए कर्ज में से 40 फीसदी कर्ज मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में प्लांट और मशीनरी पर 10 लाख रुपये तक के निवेश करने वाली और सेवा क्षेत्र में चार लाख रुपये तक के निवेश करने वाली कंपनियों को देना होगा। जबकि 20 फीसदी कर्ज मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में 10 से 25 लाख रुपये तक के निवेश करने वाली कंपनियों और सेवा क्षेत्र के तहत 4 से 10 लाख रुपये तक का निवेश करने वाली कंपनियों को देना होगा।
विज्ञापन