{"_id":"ae6763ba-c473-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"small-businesses-will-find-all-information-in-one-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे कारोबारियों को एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
छोटे कारोबारियों को एक ही जगह मिलेगी सारी जानकारी
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Fri, 24 May 2013 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे कारोबारियों को अगर बाजार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी एक ही जगह मिल जाए, तो उनके लिए कारोबार करना न केवल आसान हो जाता है, बल्कि उनकी लागत में भी कमी आती है।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (एनएसआईसी) के तहत मार्केटिंग इंटेलीजेंस सेल चला रहा है। जहां कारोबारियों को सरकारी कंपनियों के बारे में जानकारी, उत्पाद के आधार पर थोक कारोबारी, सरकारी कंपनियों के कांट्रैक्ट रेट आदि की जानकारी उपलब्ध होती है। इसके अलावा कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीदार और उत्पाद के संबंध में भी जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
मार्केटिंग सेल का उपयोग
छोटे और मझोले (एमएसएमई वर्ग) कारोबारियों के लिए मार्केटिंग सेल सभी सूचनाएं एकत्र करने और उसके बारे में जानकारी देने का काम करता है। मार्केटिंग सेल घरेलू स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की जानकारी कारोबारियों को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
कौन सी मिलती है जानकारी
सरकार और सार्वजनिक उपक्रम के तहत उत्पादों के आधार पर थोक खरीदार कौन सी कंपनियां हैं, इसकी जानकारी मिलती है। इसी तरह इन कंपनियों के कांट्रैक्ट रेट के आंकड़े, कंपनियों द्वारा जारी किए सभी तरह के टेंडर की जानकारी सेल से एक ही जगह मिल जाती है।
भारतीय निर्यातकों के बारे में पूरी जानकारी, जिसमें यह भी शामिल है कि वह किन देशों में निर्यात करते हैं, और अंतरराष्ट्रीय स्तर के थोक खरीदारों का भी पूरा डाटाबेस उपलब्ध होता है। इसके साथ ही एमएसएमई वर्ग के तहत तकनीकी सुविधाएं देने वाले कारोबारी की भी जानकारी सेल से मिल जाती है।
इस तरह सेल से जुड़ें
सेल के पंजीकृत सदस्य बनने से बहुत सारी जानकारी आपको सीधे तौर पर मिल जाती हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1800112026 से मार्केटिंग सेल से जुड़ने के संबंध में जानकारी ली जा सकती है। ऑनलाइन भी अपनी जानकारी भेजकर सेल से जुड़ सकते हैं।
क्या है फायदा
एक कारोबारी को मार्केटिंग के लिए जिन जानकारियों की जरूरत पड़ती है, वह सभी मार्केटिंग इंटेलीजेंस सेल के जरिए मिल सकती हैं। खास तौर से सरकारी कंपनियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच बनाने के लिए यह सेल काफी फायदेमंद हो सकता है। जिसका फायदा कारोबारी सरकारी खरीद नीति में तो खास तौर से उठा सकते हैं।