फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   slow business in share market

छोटे-मझोले शेयरों के दम पर बढ़त बरकरार

Fri, 04 Jan 2013 07:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 04 Jan 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
slow business in share market

शुरुआती गिरावट से उबर कर घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में लिवाली के जोर पकड़ने से बीएसई का सेंसेक्स पर शेयर बाजार लगातार बढत के साथ 19.30 अंक की बढ़त के साथ 19,784.08 अंक पर बंद हुआ, जोकि पिछले दो साल का उच्चतम स्तर रहा।

विज्ञापन


एनएसई का निफ्टी 6.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 6,016.15 अंक पर बंद हुआ। ग्लोबल बाजारों में कमजोरी के रुख के चलते बीएसई में बड़ी कंपनियों के शेयर दबाव में दिखे। छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली के दम पर मिडकैप 20.27 अंक बढ़कर 7,314.12 अंक पर और स्मॉलकैप 26.19 अंक उठकर 7,615.60 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 18 अंकों की बढ़त के साथ 19,782.59 अंक पर खुला। सत्र के दौरान इसमें कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। सीमित दायरे में कारोबार करते हुए सेंसेक्स 19,797.44 अंक के ऊपरी दायरे तक गया। बिकवाली शुरू होने पर यह 19,679.99 अंक के निचले स्तर तक फिसला। आखिर में पिछले सत्र के 19,764.78 अंक की तुलना में 19.30 अंक बढ़कर 19,784.08 अंक पर बंद हुआ, जोकि जनवरी 2011 के बाद का उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसई के निफ्टी में कारोबार बढ़त के साथ 6,011.95 अंक पर शुरू हुआ। लिवाली के बल पर यह 6,020.75 अंक तक चढ़ा और मुनाफावसूली के दबाव में 5,981.55 अंक तक लुढ़का। अंत में पिछले सत्र के 6009.50 अंक की तुलना में 6.65 अंक बढ़कर 6,016.15 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,070 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,521 बढ़त में और 1,435 गिरावट में रहे, जबकि 114 पिछले सत्र पर टिके रहे।  

सेंसेक्स में बढ़त में रहने वाले शेयरों में गेल 1.90 फीसदी, ओएनजीसी 1.79, भेल 1.76, टीसीएस 1.50, विप्रो 1.47, आईसीआईसीआई बैंक 0.87, एनटीपीसी 0.70, कोल इंडिया 0.68, स्टेट बैंक 0.56, महिंद्रा 0.56, इनफोसिस 0.51 और हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.47 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहे। गिरावट में रहने वालों में टाटा स्टील 1.91 फीसदी, स्टरलाइट 1.64, जिंदल स्टील 1.58, हिंडाल्को 1.34, टाटा मोटर्स 0.79, एचडीएफसी 0.77, एलएंडटी 0.58 और बजाज ऑटो 0.43 फीसदी के साथ शामिल रहे।


बीएसई में ज्यादातर समूहों में बढ़त का रुख रहा। इनमें तेल एवं गैस 1.05 फीसदी, पीएसयू 1.02, आईटी 0.95, टेक 0.68, पावर 0.46, सीडी 0.40, रीयल्टी 0.19, हेल्थकेयर 0.16 और बैंकिंग 0.09 फीसदी के साथ शामिल हैं। गिरावट में रहने वाले वर्गों में मेटल1.01 फीसदी, एफएमसीजी 0.28, ऑटो 0.26 और सीजी 0.08 फीसदी के साथ शामिल रहे। विदेशी बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्की 2.82 फीसदी और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.35 प्रतिशत की बढ़त में। दूसरी ओर ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08 फीसदी, हांगकांग का हैंगसैंग 0.29 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.37 फीसदी गिरावट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed