{"_id":"a4b24e0c-3d37-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"slight-decline-in-the-stock-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मामूली गिरावट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में मामूली गिरावट
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
मुनाफावसूली की के कारण आज बाजार में 4 दिन से जारी तेजी पर ब्रेक लगा गया। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 34.58 अंक गिरकर 19305.32 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.90 अंक गिरकर 5870.95 पर बंद हुए।
विज्ञापन
हालांकि, छोटे और मझौले शेयरों की चमक बरकरार रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी चढ़ा। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी मजबूती आई।
आज दोपहर 12.54 बजे बीएसई सेंसेक्स 7.82 अंक उछलकर 19,347.72 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 1.60 अंक ऊपर 5881.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
सुबह 9.16 बजे बीएसई सेंसेक्स 3.52 अंक उछलकर 19,334.78 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 1.95 अंक नीचे 5877.90 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
