{"_id":"cdc72d76-3265-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sistema-shyam-plans-acquisitions-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टेमा श्याम भारत में अधिग्रहण की तैयारी में","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सिस्टेमा श्याम भारत में अधिग्रहण की तैयारी में
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 19 Nov 2012 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूसी टेलीकॉम कंपनी सिस्टेमा श्याम टेलीसर्विसेज की भारतीय इकाई भारत में साझेदार कंपनी की तलाश कर रही है। कंपनी की भारतीय इकाई के प्रमुख वेसेवोल्द रोजानोव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 में हुए टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियमितताओं की जांच के बाद देश के 22 सर्किल में कंपनी की ओर से मोबाइल सेवा देने पर उच्चतम न्यायालय की ओर से लगाया गया प्रतिबंध जनवरी से लागू हो जाएगा। रोजानोव ने कहा कि ऐसे में कंपनी भारत में किसी ऐसी कंपनी का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है, जिसके जरिए वह यहां अपना कारोबार जारी रख सके।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के संबंध में उनकी कंपनी ने पुनर्समीक्षा याचिका दायर की है और इसपर अंतिम फैसला आने तक अधिग्रहण सौदे के लिए प्रतीक्षा की जाएगी। मीडिया खबरों के मुताबिक सिस्टेमा श्याम भारत में एयरसेल का अधिग्रहण करने की संभावनाएं देख रही है। ग्राहक संख्या के लिहाज से एयरसेल देश की सातवीं बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता है।
विज्ञापन