{"_id":"f78cecc98be8f62d8ea7151eeca71731","slug":"silver-price-down-and-gold-price-rise-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यौहार से पहले चांदी की कीमतों में गिरावट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
त्यौहार से पहले चांदी की कीमतों में गिरावट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Oct 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की कीमतों में तेजी का दौरा लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा और बुधवार को सोने की कीमत 120 रुपये बढ़ कर 27,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गईं।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ज्वेलर्स और रिटेलर्स की खरीदारी और वैश्विक रूझानों में मजबूती ने भी सोने की कीमतें बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
हालांकि चांदी को खरीदारी के मोर्चे पर समर्थन न मिलने से यह 250 रुपये गिर कर 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए ज्वेलर्स और रिटेलर्स की लगातार खरीदारी और वैश्विक रूझान मजबूत होने से सोने की कीमतों में मजबूती का दौर जारी है।
विज्ञापन
गिन्नी भी 50 रुपये मजबूत होकर 24,200 रुपये प्रति आठ ग्राम पर रही। चांदी का सिक्का खरीदारी के लिए 68,000 प्रति 100 सिक्के और बिक्री के लिए 69,000 प्रति 100 सिक्के पर बना रहा।
विज्ञापन