{"_id":"966666d9e76dacbc53b10013abd21b64","slug":"siam-criticises-cci-for-imposing-penalty-on-car-companies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिआम ने की सीसीआई के आदेश की आलोचना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सिआम ने की सीसीआई के आदेश की आलोचना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 11 Sep 2014 09:24 PM IST
विज्ञापन
ऑटो इंडस्ट्री के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था सिआम ने सीसीआई द्वारा 14 कार कंपनियों पर स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता को लेकर लगाए गए 2,545 करोड़ रुपये के जुर्माने के आदेश की अलोचना की है।
विज्ञापन
सिआम का कहना है कि सीसीआई ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को पूरी तरह से नजर अंदाज किया है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स का कहना है कि इस घटना से पता चलता है कि सरकारी विभाग किसी तरह से अलगाव में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऑटो कंपोनेंट बनाने वालों के संगठन एसीएमए के सालाना सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिआम के प्रेसीडेंट विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि सीसीआई ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा की पूरी तरह से अनदेखी की है क्योंकि मौजूदा समय में खुले बाजार में स्पेयर पार्ट्स की बिक्री का स्ट्रक्चर उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से मानकों के तहत नहीं है।
विज्ञापन