फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   shopping boom in festival season

त्योहारी सीजन में खुल कर होगी खरीदारी

Tue, 06 Nov 2012 10:56 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 10:56 AM IST
विज्ञापन
shopping boom in festival season

वित्तीय सूचनाएं और कंटेंट प्रदान करने वाली कंपनी ब्लूफिन के अध्ययन के मुताबिक बीते माह के दौरान देश में उपभोक्ताओं के भरोसे में सुधार आया है। अक्तूबर में उपभोक्ताओं के भरोसे का स्तर दर्शाने वाला कंज्यूमर कांफिडेंस इंडेक्स ऑफ इंडिया 38.2 फीसदी के स्तर पर दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक कंज्यूमर कांफिडेंस इंडेक्स में दो महीने की लगातार गिरावट के बाद अक्तूबर में डेढ़ फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खास बात यह है कि बीते माह में उपभोक्ताओं के मौजूदा रुझान को प्रदर्शित करने वाले प्रजेंट सिचुएशन इंडेक्स के साथ-साथ और भविष्य की संभावनाओं को प्रदर्शित करने वाला फ्यूचर कांफिडेंस इंडेक्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


प्रजेंट सिचुएशन इंडेक्स 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 45.9 फीसदी के स्तर पर रहा, जबकि फ्यूचर कांफिडेंस इंडेक्स में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 35 फीसदी पर रहा। इस सूचकांक में बढ़ोतरी का मतलब यह है कि भविष्य के खर्चों को लेकर उपभोक्ताओं का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ स्थायी उपभोक्ता उत्पाद (कंज्यूमर ड्यूरेबल्स) और वाहन जैसी चीजों की खरीद के प्रति उनके इस दृष्टिकोण से आने वाले महीनों में इस वर्ग के उत्पादों की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं के इस रुख को बाजार के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है। ब्लूफिन के सीईओ राशिद बिलिमोरिया का कहना है कि उपभोक्ताओं के रुख से लगता है कि त्योहारी सीजन में खरीदारी में वह अपना हाथ तंग नहीं रखने वाले हैं। हालांकि त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद भी खरीदारी और खर्चों के प्रति उपभोक्ताओं का यह रुख आगे भी बना रहेगा या नहीं, इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed