{"_id":"37818c80b1b27c6b81e51a0d60f3e42f","slug":"share-market-up-by-185-points-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौद्रिक नीति से बाजार खुश, सेंसेक्स 185 अंक उछला सेंसेक्स","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मौद्रिक नीति से बाजार खुश, सेंसेक्स 185 अंक उछला सेंसेक्स
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक की ऋण एवं मौद्रिक नीति पर घरेलू शेयर बाजार ने काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। मौद्रिक नीति में उठाए गए कदमों से बॉॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 184.85 अंक उछल कर 25,908.01 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.90 अंक की बढ़त के साथ 7,746.55 अंक पर रहा।
विज्ञापन
हल्की बढ़त के साथ खुले बाजार में हालांकि मौद्रिक नीति की घोषणा होने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव दिखा, एसएलआर में आधी फीसदी की कटौती जैसी घोषणा के बाद बाजार ने फिर से तेजी का रुख कर लिया। इस घोषणा के कारण तंत्र में करीब 40 हजार करोड़ रुपये आएंगे जसिसे बैंक आसानी से कर्ज दे सकेंगे।
विज्ञापन
महंगाई घटने पर ब्याज दरों में कटौती करने के रिजर्व बैंक के आश्वासन से ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील बैंकिंग, रीयल्टी व ऑटो जैसे सेक्टरों के साथ-साथ पावर, तेल-गैस, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, टेक, आईटी, एफएसीजी और हेल्थकेयर में बढ़त रही। कैपिटल गुड्स वर्ग में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में सबसे ज्यादा 3.83 फसदी की बढ़त महिंद्रा के शेयर में रही। इसके अलावा ओएनजीसी, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसएसएलटी, सन फार्मा, एचडीएफसी, इनफोसिस, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, मारुति, टाटा पावर, एक्सिस बैंक, आईटीसी, एसबीआई, कोल इंडिया, डा. रेड्डीज और गेल इंडिया में भी तेजी रही।
गिरावट वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, एयरटेल, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, भेल, विप्रो, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस और सिप्ला शामिल रहे।