फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   share market rise after budget 2014

मिली राहत तो तेजी से भागा शेयर बाजार

Tue, 18 Feb 2014 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 18 Feb 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
share market rise after budget 2014

वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा अंतरिम बजट में उत्पाद शुल्क में कटौती के रूप में उद्योग जगत को दी गई राहत का घरेलू शेयर बाजार ने खुले दिल से स्वागत किया। इससे कीमतें घटने और मांग में तेजी आने की उम्मीद में बाजार ने बाजार को अच्छी बढ़त दी।

विज्ञापन


बैंकिंग, कैपिटल गुड्स, ऑटो, पावर सेक्टर बढ़त में रहे। हालांकि उत्पाद शुल्क में कमी के बावजूद कंज्यूमर ड्यूरेबल वर्ग में 0.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। बजट में कुछ राहत न मिलने से रीयल्टी, मेटल, एफएमसीजी और तेल-गैस वर्ग भी गिरावट में रहे। बॉॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 97.24 अंक के उछाल के साथ 20,464.06 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 24.95 अंक चढ़कर 6,073.30 अंक पर रहा। चुनावी साल में बाजार को शुरू से ही वित्त मंत्री की ओर से एक दिलखुश बजट पेश किए जाने की उम्मीद थी। इसी उम्मीद में सेंसेक्स करीब 73 अंक की बढ़त लेकर 20,438.87 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही इसने 103 अंक की बढ़त ले ली और कारोबार के दौरान 20,492.43 अंक की ऊंचाई तक गया। हालांकि इसने 20,338.95 अंक का निचला स्तर भी इस दौरान देखा। विभिन्न सेक्टरों बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से मजबूती रही, जबकि मिडकैप में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई के अधिकांश समूह बढ़त में रहे। इनमें बैंकिंग 1.21 फीसदी, पावर 0.96, ऑटो 0.76 फीसदी के लाभ में रहे। दूसरी ओर गिरावट वाले वर्गों मेटल 0.71 फीसदी, एफएमसीजी 0.11 व रीयल्टी 0.82 फीसदी के नुकसान में रहे। कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों को बजट में उत्पाद शुल्क में राहत दिए जाने के बावजूद यह वर्ग 0.73 फीसदी लुढ़का, जबकि टेक वर्ग 0.01 फीसदी की मामूली कमी के साथ तकरीबन स्थिर रहा।

सेंसेक्स के बढ़त वाले शेयरों में में टाटा पावर 4.81 फीसदी, महिंद्रा 2.83, डा रेड्डी 2.31, आईसीआईसीआई बैंक 2.13, हीरो मोटोकॉर्प 1.99, मारुति सुजुकी 1.38, एचडीएफसी बैंक 1.37, एचडीएफसी 1.15, एक्सिस बैंक 1.15, एनटीपीसी 1.10, टाटा स्टील 0.66, गेल, 0.64, ओएनजीसी 0.53, एलएंडटी 0.51 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहे।


गिरावट में रहने वालों में कोल इंडिया 1.59 फीसदी, हिंडाल्को 1.35, रिलायंस 1.22, विप्रो 0.56, भेल 0.54, सनफार्मा 0.49, टाटा मोटर्स 0.46, एसएसएलटी 0.40, स्टेट बैंक 0.12 फीसदी शामिल रहे।

बीएसई में कुल 2,765 कंपनियों के शेयरो में कारोबार हुआ जिनमें से 1,217 बढ़त में और 1,394 गिरावट में रहे जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed