{"_id":"de82f0e582c96e8f8e4b5a0b6242a05f","slug":"share-market-open-with-decline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निफ्टी और सेंसेक्स में गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Wed, 04 Feb 2015 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में पूरे दिन गिरावट ही देखी गई। शाम को बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स 60.68 अंकों की गिरावट के साथ 29,122.27 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 29,268.13 रहा, जबकि निम्नतम स्तर 28,958.52 रहा
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर 50 शेयरों वाला निफ्टी 11.50 अंकों की गिरावट के साथ 8,797.40 के स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी का उच्चतम स्तर 8,840.80 रहा, जबकि निम्नतम स्तर 8,751.10 रहा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से 661 अंक और निफ्टी अपने उच्चतम स्तर से 187 अंक गिरकर बंद हुआ था।
पिछले 52 हफ्तों का सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 29,844.16 है, जबकि निम्नतम स्तर 19,963.12 है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी का पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 8,996.60 है, जबकि निम्नतम स्तर 5,933.30 है।
विज्ञापन