{"_id":"2db228b05c9949c3ff9a349846a255ae","slug":"share-market-on-new-peak","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छे बजट की उम्मीद में शेयर बाजार नए टॉप पर ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अच्छे बजट की उम्मीद में शेयर बाजार नए टॉप पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 04 Jul 2014 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के पहले बजट में विकास और निवेश तेजी लान के उपाय किए जाने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार मजबूत बढ़त के साथ नए टॉप पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर और मिट्टी के तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कयास से तेल-गैस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में लिवाली ने भी बाजार को तेजी की ओर बढ़ाया।
विज्ञापन
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स बीएसई का सेंसेक्स 138.31 अंक चढ़कर 26 हजार के स्तर की ओर बढ़ता हुआ 25,962.06 अंक पर के रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 36.80 अंक की तेजी के साथ 7,751.60 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 25,981.51 अंक मे उच्चतम स्तर तक गया, जबकि निफ्टी 7758.0 अंक के नए शिखर तक गया। बीएसई के तेल एवं गैस वर्ग में1.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा रीयल्टी, पावर, बैंक, हेल्थकेयर में एक फीसदी तक की तेजी रही।
एफएमसीजी, आईटी, तकनीकी शेयरों में भी मजबूती रही, जबकि मेटल सेक्टर करीब एक फीसदी गिरावट पर रहा। कैपिटल गुड्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी गिरावट रही। बीएसई में कुल 3,165 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,683 बढ़त में और 1,357 गिरावट में रहे, जबकि 125 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स के मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, रेड्डीज लैब, गेल इंडिया, इनफोसिस, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक और भेल शामिल रहे। गिरावट वाले शेयरों प्रमुख में सेसा स्टरलाइट, विप्रो, एलएंडटी शामिल रहे।