फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   share market maintain positive trend

शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 80 अंक उछला

Sat, 19 Jul 2014 09:06 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Sat, 19 Jul 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
share market maintain positive trend
यूक्रेन में मलयेशियाई विमान के गिरने की खबर से विदेशी बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बावजूद आईटी समूह की कंपनियों में हुई लिवाली से शुक्रवार को लगातार चौथे दिवस घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 80.40 अंक बढ़कर 25,641.56 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 23.45 अंक ऊपर 7,663.90 पर बंद हुए।
विज्ञापन


करोबार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब तीन अंक की गिरावट लेकर 25,558.48 पर खुला। बाद में आईटी समूह में हुई लिवाली के बल पर यह 25,713.40 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझोली कंपनियों में बिकवाली का दबाव देखा गया। बीएसई का मिडकैप 38.89 अंक फिसलकर 9,252.80 पर और स्मॉलकैप 12.28 की गिरावट के साथ 10,180.84 अंक पर आ गया।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 3,050 कंपनियों के शेयर में कारोबार हुआ। इनमें से 1,438 लाभ में और 1,511 नुकसान में रहे, जबकि 101 में कोई बदलाव नहीं हुआ। तेजी पर रहने वाले समूहों में आईटी 1.43 फीसदी, टेक 0.91, बैंकिंग 0.77 और कैपिटल गुड्स 0.42 फीसदी के साथ शामिल रहे। गिरावट में रहने वालों में पावर 1.34 फीसदी, पीएसयू 0.92, रीयल्टी 0.88, तेल एवं गैस 0.77, मेटल 0.53, एफएमसीजी 0.17, हेल्थकेयर 0.14 और ऑटो 0.02 फीसदी के साथ शामिल रहे। मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में हीरो मोटोकार्प 2.62 फीसदी, टीसीएस 2.58, एक्सिस बैंक 2.10, आईसीआईसीआई बैंक 1.97, विप्रो 1.83, एलएंडटी 1.06, सिप्ला 0.87 और एचडीएफसी 0.78 फीसदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed