फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   seventh gas cylinder prices increased

गैस के दाम बढ़े, सातवां सिलेंडर हुआ और महंगा

Tue, 02 Oct 2012 01:48 AM IST
गाजियाबाद/आदर्श त्रिपाठी
गाजियाबाद/आदर्श त्रिपाठी Updated Tue, 02 Oct 2012 01:48 AM IST
विज्ञापन
seventh gas cylinder prices increased
रसोई गैस का कोटा और महंगे सिलेंडरों की मार से आहत उपभोक्ताओं को राहत देने की बजाय तेल कंपनियों ने बुधवार से आफत और बढ़ा दी। सोमवार को तेल कंपनियों ने गैर सब्सिडी के गैस सिलेंडरों के दाम में एक बार फिर इजाफा कर उपभोक्ताओं की जेब पर कैंची चला दी है।
विज्ञापन


गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत में 125 से लेकर 200 रुपये तक का इजाफा कर दिया गया है। बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग शहरों के लिए अलग-अलग रेट तय कर दिए गए हैं। गाजियाबाद में सातवें सिलेंडर की कीमत 756 रुपये से बढ़कर 879 रुपये हो गई है।
विज्ञापन


कंपनियों ने देश भर के वितरकों को नए दामों का मेल जारी कर दिया है। गौरतलब है कि 26 सितंबर को ही कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाई थीं। नेशनल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इरेश कुमार ने सोमवार को बताया कि कंपनियों की ओर से सिलेंडरों के नए दामों का मेल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को गांधी जयंती पर अवकाश है। बुधवार से वितरक नए रेट पर ही गैस सप्लाई करेंगे। गैस वितरक सिलेंडरों की कीमतें एक रखने के रुख पर कायम हैं। अलग-अलग कीमतें गैस वितरकों की समस्याएं बढ़ाएंगी। जल्द ही समस्या न सुलझी तो वितरकों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम पुराने ही रहेंगे
सब्सिडी के साल में मिलने वाले 6 सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 16 सितंबर के बाद जिन उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाला एक सिलेंडर मिल चुका है, उन्हें अब 31 मार्च तक केवल दो सिलेंडर ही सब्सिडी रेट पर मिलेंगे जबकि 15 सितंबर से पहले की डिलीवरी पर तीन सिलेंडर।

गाजियाबाद जिले का नया रेट
बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर ----- 756 से बढ़कर 879 रुपये।
नर्सिंग होम, अस्पताल, मिड डे मील ----- 1001 से बढ़कर 1151 रुपये।
व्यावसायिक सिलेंडर ----- 1465 रुपये से बढ़कर 1665 रुपये।

बुलंदशहर जिले का नया रेट
बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर ----- 770 रुपये से बढ़कर 893.50 रुपये।
धार्मिक, अस्पताल, मिड डे मील ----- 1017 रुपये से बढ़कर 1167 रुपये।
व्यावसायिक सिलेंडर ----- 1486 से बढ़कर 1687 रुपये।

हापुड़ जिले का नया रेट
बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर ----- 756.50 से बढ़कर 880 रुपये।
धार्मिक, अस्पताल, मिड डे मील ----- 1001 से बढ़कर 1151 रुपये।
व्यावसायिक सिलेंडर ----- 1458 से बढ़कर 1666।

गढ़मुक्तेश्वर का नया रेट
बिना सब्सिडी का रसोई गैस सिलेंडर ----- अब बढ़ा रेट 896 रुपये।
धार्मिक, अस्पताल, मिड डे मील ----- अब बढ़ा रेट 1172।
व्यावसायिक सिलेंडर ----- अब बढ़ा रेट 1693.50 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed