फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sesex reach on top level

सारे रिकॉर्ड तोड़ टॉप पर पहुंचा सेंसेक्स

Sat, 10 May 2014 12:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 10 May 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
sesex reach on top level

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक समय सेंसेक्स 23,000 अंकों के स्तर को पार कर गया था। सेंसेक्स 650.19 अंक से ज्यादा उछलकर 22,994.23 के ऊपर पहुंच गया।

विज्ञापन


बीएसई में पूरे दिन कारोबार के दौरान 2.76 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। निफ्टी 200 अंक से ज्यादा की मजबूती के साथ 6800 के स्तर को पार कर गया। निफ्टी में पूरे दिन के दौरान 3.01 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में स्थिर सरकार बनने की बढ़ती उम्मीद ने घरेलू शेयर बाजार को नए शिखर पर पहुंचा दिया। नई सरकार बनने पर अर्थव्यवस्था और निवेश के मोर्चे पर हालात सुधरने की धारणा से विदेशी फंडों (एफआईआई) ने शेयरों की ताबड़तोड़ खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौतरफा लिवाली के बल पर घरेलू बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स पहली बार 23 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 22,994.23 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भी निफ्टी 206.10 अंक की छलांग लगाकर 6,858.80 अंक के शिखर पर बंद हुआ।

बीएसई में बैंकिंग, रीयल्टी, पावर, तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, मेटल, ऑटो, आईटी और टेक वर्ग में एक से साढे़ पांच फीसदी तक की तेजी रही। हालांकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और हेल्थकेयर वर्ग में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 23,048.49 अंक की ऊंचाई तक गया। निफ्टी 6,871.35 अंक के टॉप तक गया।


सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक ने सबसे ज्यादा 6.63 फीसदी मुनाफा कमाया। इसके साथ ही टाटा पावर, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, भेल, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, मारुति, स्टरलाइट, महिंद्रा, टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज ऑटो, एनटीपीसी, एसबीआई, इनफोसिस, गेल इंडिया, टाटा मोटर्स, आईटीसी, सिप्ला, हिन्दुस्तार यूनि, भारती एयरटेल और विप्रो के शेयर 0.70 से 5.57 फीसदी लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed