{"_id":"fb1573b36c262a5b46059489feac268d","slug":"sesex-fall-after-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों को नहीं भाया बजट, सेंसेक्स गिरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
निवेशकों को नहीं भाया बजट, सेंसेक्स गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 10 Jul 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी सरकार का बजट बड़े आर्थिक सुधारों के अभाव में निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। 800 अंक से अधिक के उतार-चढ़ाव भरे वाले कारोबार में शेयर बाजार का सेंसेक्स 72 अंक के नुकसान से दो सप्ताह के निचले स्तर पर आकर 25,372.75 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
नई सरकार के पहले बजट में पूंजी के प्रवाह तथा निवेश प्रोत्साहन के उपाय किए गए हैं। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें बकाया सब्सिडी बिलों के मुद्दे को नहीं सुलझाया गया है, जिससे बाजार निराश हुआ। केंद्र में मोदी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के बाद से बाजार में लगातार तेजी का सिलसिला बना था।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जैसे ही अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, सेंसेक्स नीचे आना शुरू हो गया और दोपहर तक 300 अंक तक लुढ़क गया। हालांकि बजट भाषण पूरा होते होते इसमें सुधार आने लगा था और यह बाद में करीब 475 अंक तक ऊपर चला गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स एक समय 25,920.46 अंक के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफा काटे जाने से अंत में 72.06 अंक या 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 25,372.75 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 25,117 अंक के निचले स्तर तक भी गया।
कारोबार के दौरान इसमें 800 अंक तक का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 17.25 अंक या 0.23 प्रतिशत के नुकसान से 7,567.75 अंक पर आ गया। उतार-चढ़ाव वाले कारोबार में निफ्टी 7,479.05 से 7,731.05 अंक के दायरे में रहा। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने कल शुद्ध रूप से 645.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में मिलाजुला रख रहा। चीन, सिंगापुर तथा जापान के बाजारों में 0.01 से 0.56 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि हांगकांग, दक्षिण कोरिया व ताइवान के बाजारों में 0.12 से 0.27 प्रतिशत का लाभ रहा। शुरूआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नीचे चल रहे थे।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 नुकसान व 13 लाभ के साथ बंद हुए। हीरो मोटोकार्प का शेयर 3.99 प्रतिशत, टीसीएस 2.06 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.71 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.44 प्रतिशत, एसबीआई 1.31 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.89 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.88 प्रतिशत, बजाज आटो 0.80 प्रतिशत तथा एक्सिस बैंक 0.78 प्रतिशत नुकसान में रहे।
वहीं दूसरी ओर हिंडाल्को का शेयर 3.16 प्रतिशत, टाटा पावर 2.72 प्रतिशत, गेल इंडिया 1.54 प्रतिशत, कोल इंडिया 1.50 प्रतिशत, एचडीएफसी 0.91 प्रतिशत व टाटा स्टील 0.89 प्रतिशत चढ़ गए।