{"_id":"33f8a0cc-47fe-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-up-in-opening-rupee-strong","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्याज दरों पर असमंजस से फिसला बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ब्याज दरों पर असमंजस से फिसला बाजार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 18 Dec 2012 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा मध्य वर्षीय आर्थिक समीक्षा में जीडीपी का अनुमान 7.6 के पहले के अनुमान से घटाकर 5.7-5.9 प्रतिशत करने और मंगलवार को जारी होने वाली मौद्रिक समीक्षा में आरबीआई के रुख को लेकर संशय के चलते बड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन गिरावट का शिकार हुआ।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 72.83 अंक फिसल कर 19,244.42 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 21.70 अंक गिरकर 5,857.90 अंक पर बंद हुआ। हालांकि छोटी और मझोली कंपनियों में लिवाली के जोर से बीएसई का मिडकैप 41.42 अंक बढ़कर 7,040.47 अंक पर और स्मॉलकैप 33.61 अंक चढ़कर 7,387.33 अंक पर रहा।
विज्ञापन
सरकार की ओर से जीडीपी का अनुमान घटाए जाने से आरबीआई की द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना क्षीण पड़ने से बाजार में कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव देखा गया। बीएसई में कुल 3,028 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,540 बढ़त में और 1,350 गिरावट में रहे, जबकि 138 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में स्टरलाइट 4.06 फीसदी, हिंडाल्को 3.46, जिंदल स्टील 2.36, मारुति 1.70, टाटा पावर 1.34, सिप्ला 1.29, बजाज ऑटो 1.21, एनटीपीसी 1.08 और स्टेट बैंक 1.01 फीसदी बढ़त के साथ शामिल रहे। गिरावट में रहने वाले शेयरों में एयरटेल 3.69 फीसदी, टीसीएस 2.83, एचडीएफसी 1.85, भेल 1.76, एचडीएफसी बैंक 1.60, विप्रो 1.44 और आईटीसी 0.81 फीसदी के साथ शामिल रहे।
बीएसई में टेक 1.32 फीसदी, आईटी 1.22, एफएमसीजी 0.52, तेल एवं गैस 0.50, सीजी 0.43 और सीडी 0.29 प्रतिशत की गिरावट में रहे। दूसरी ओर मेटल 1.76 प्रतिशत, ऑटो 0.67, एचसी 0.43 और पावर 0.38 प्रतिशत की बढ़त में रहे।
रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर
चालू वित्तीय वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान घटाए जाने के बीच डॉलर की मांग आने से घरेलू मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 37 पैसे टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 54.85 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस यह 54.48 के स्तर पर रहा था।
मुद्रा बाजार में विदेशी मुद्रा का प्रवाह रहा। दूसरी ओर, तेल कंपनियों ने डॉलर की मांग की। इससे रुपये पर दबाव देखा गया। कारोबार के दौरान रुपये के भाव 54.89 रुपये के न्यूनतम और 54.40 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहे। विशेषज्ञों का कहना है कि सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के लिए विकास दर के पूर्वानुमान को 7.6 फीसदी से घटाकर 5.7-5.9 फीसदी करने से रुपये का सेंटीमेंट कमजोर हुआ।