फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex up by 23 points

होली पर लौटी बाजार में रंगत

Tue, 26 Mar 2013 10:45 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 26 Mar 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 23 points

घरेलू शेयर बाजार में लगातार सात दिन की गिरावट के बाद होली के मौके पर बुधवार को आखिरकार कुछ रंगत लौट आई।

विज्ञापन


लिवाली के जोर पर बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 23.11 अंक चढ़कर 18,704.53 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी 7.75 अंक ऊपर 5,641.60 अंक के स्तर पर रहा।

बीएसई का मिडकैप 0.11 फीसदी कमजोर हुआ, हालांकि स्मॉलकैप में 0.04 फीसदी की मामूली तेजी रही। होली और गुड फ्राइडे का अवकाश रहने के कारण बाजार बुधवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे।
विज्ञापन


बीएसई में तेल-गैस, कैपिटल गुड्स, धातु और हेल्थकेयर वर्ग में सबसे ज्यादा बिकवाली का दबाव रहा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, टेक और आईटी वर्ग में लिवाली से बाजार को को बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि केंद्र में राजनीतिक संकट बरकरार रहने से निवेशकों ने खरीदारी में सतर्कता बरती, जिससे कारोबार एक सीमित दायरे में टिका रहा।

मजबूती पर खुला सेंसेक्स बीच सत्र में एक समय 18,758.88 अंक के ऊपरी और 18,612.37 अंक के निचले दायरे में रहा। निफ्टी ने भी तेज शुरुआत की और 5,655.30 अंक के ऊपरी व 5,612.05 अंक के निचले दायरे में रहा।

बीएसई में कुल 2,885 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,290 लाभ में और 1,459 नुकसान में रहीं बाकी 136 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

साइप्रस के लिए राहत पैकेज की मंजूरी से विदेशी बाजारों की हालत सुधरी, जिससे यूरोपीय बाजार तेजी पर दिखे। हालांकि एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख रहा।

सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वालों में भारती एयरटेल 2.98 फीसदी लाभ के साथ सबसे ऊपर रही। इसके साथ ही एचडीएफसी 2.17 फीसदी, हिन्दुस्तान यूनि 2.15, टाटा मोटर्स 1.72, आईटीसी 1.34, कोल इंडिया 1.24, विप्रो 1.08, आईसीआईसीआई बैंक 0.81, टीसीएस 0.80, जिंदल स्टील 0.67, एचडीएफसी बैंक 0.63, सनफार्मा 0.22, मारुति 0.11, एनटीपीसी 0.07 और इनफोसिस 0.03 फीसदी मुनाफे में रहीं।


नुकसान उठाने वालों में रिलायंस सबसे ज्यादा 3.25 फीसदी नुकसान में रही। इसके अलावा गेल इंडिया 2.72 फीसदी, टाटा स्टील 2.69, हीरे मोटोकार्प 2.69, एलएंडटी 2.24, भेल 1.76, टाटा पावर 0.99, रेड्डीज लैब 0.69, ओएनजीसी 0.62, स्टरलाइट 0.60, बजाज ऑटो 0.39, एसबीआई 0.34, सिप्ला 0.21 और महिंद्रा 0.21 प्रतिशत की गिरावट में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed