फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex up by 11 points

बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी

Thu, 17 Jul 2014 09:15 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 17 Jul 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
sensex up by 11 points

विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुझानों और पावर, मेटल व कैपिटल गुड्स समूहों में लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त में रहे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 11.44 अंक की बढ़त लेकर 25,561.16 अंक बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.05 अंक यानी 0.2 फीसदी की तेजी लेकर 7,640.45 अंक पर रहा।

विज्ञापन

 
बड़ी कंपनियों के मुकाबले छोटी और मझोली कंपनियों में अधिक तेजी देखी गई। मिडकैप 125.77 अंक की बढ़त लेकर 9,291.69 अंक पर रहा और स्मॉलकैप 135.75 अंक मजबूत होकर 10,193.12 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 3,046 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,746 लाभ में और 1,188 नुकसान में रहे, जबकि 112 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन


सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में हिंडाल्को, टाटा पावर, टाटा स्टील, कोल इंडिया, एनईपीसी, सेसा स्टरलाइट, सिप्ला, भेल, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, इनफोसिस, आईटीसी  और भारती एयरटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुकसान उठाने वालों में महिंद्रा, बजाज ऑटो, गेल इंडिया, मारुति, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक,  रिलायंस, ओएनजीसी,  एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रेड्डीज लैब शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed