{"_id":"1d66b59e-16d8-11e2-b648-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-up-38-pts-on-european-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त में रहा बाजार ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
उतार-चढ़ाव के बीच बढ़त में रहा बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 15 Oct 2012 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई दर में बढ़ोतरी के आंकड़ों और विदेशों से मिले कमजोर संकेतों के बीच एफएमसीजी, तेल-गैस, रीयल्टी, बैंकिंग और पावर वर्ग के शेयरों में लिवाली के दम पर घरेलू शेयर बाजार खासे उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए मामूली तेजी पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 38.37 अंक ऊपर 18,675.18 अंक के स्तर पर और एनएसई का निफ्टी 11.25 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,687.25 अकं के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई के मिडकैप व स्मॉल कैप भी हल्की बढ़त के साथ 7,140.25 अंक पर और स्मॉल कैप 5,702.69 अंक पर बंद हुए। सीडी, आईटी, टेक, ऑटो, सीजी और धातु वर्ग के शेयरों में बिकवाली से सूचकांकों पर दबाव बना रहा। सेंसेक्स बीच सत्र में 18,726.38 अंक के ऊंचे और 18,596.65 अंक के निचले स्तर पर रहा। निफ्टी भी बीच कारोबार में 5,693.70 अंक के उच्चतम और 5,651.05 अंक के निचले स्तर को छुआ।
चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती से ग्लोबल आर्थिक परिदृश्य कमजोर होने के खतरे से विदेशी बाजारों में कमोबेश गिरावट रही। सितंबर में महंगाई दर अगस्त के 7.55 प्रतिशत की तुलना में बढ़कर 7.81 प्रतिशत के स्तर पर आने से बाजार पर दबाव बढ़ा, जिससे सूचकांक एक सीमा से आगे नहीं बढ़ सके।
विज्ञापन
महंगाई दर में तेजी से रिजर्व बैंक की को प्रस्तावित 30 अक्तूबर ऋण एवं मौद्रिक नीति की मध्यावधि समीक्षा में नीतिगत दरों में कटौती की संभावना क्षीण दिखने से बाजार पर दबाव की स्थिति है। निवेशक सतर्क बने हुए है और बडे़ सौदों से परहेज कर रहे हैं।
सेंसेक्स में लाभ में रहने वालों में धातु वर्ग की हिंडाल्को 1.83 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रही। तिमाही नतीजे बेहतर होने की उम्मीद पर कंपनी के शेयर 119.95 रूपए प्रति शेयर रहे। इसके साथ ही भेल 1.55 फीसदी, सिप्ला 1.44, भारती एयरटेल 1.15, टाटा पावर 1.12, आईटीसी 1.11,ओएनजीसी 0.92, जिंदल स्टील 0.87, रेड्डीज लैब 0.78, आईसीआईसीआई बैंक 0.74, हिन्दुस्तान यूनीलिवर 0.72, एसबीआई 0.61, आरआईएल 0.53, बजाज ऑटो 0.40, विप्रो 0.37, एचडीएफसी बैंक 0.36, महिंद्रा 0.30, गेल इंडिया 0.17, प्रतिशत मुनाफे में रही।
नुकसान उठाने वालों में मारुति सुजुकी 2.46 प्रतिशत घाटे के साथ सबसे ज्यादा नुकसान में रही। इसके साथ ही इनफोसिस 1.25 फीसदी स्टरलाइट 1.02, एलएंडटी0.88, कोल इंडिया 0.74, टीसीएस 0.55, हीरो मोटोकॉर्प 0.51, टाटा मोटर्स 0.44, एनटीपीसी 0.39, टाटा स्टील 0.37, एचडीएफसी 0.05 और सनफार्मा 0.05 प्रतिशत घाटे में रही।