फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex up 206 points to one week high as rupee recovers

रुपए में तगड़ी रिकवरी से उछला शेयर बाजार

Fri, 23 Aug 2013 08:31 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 23 Aug 2013 08:31 PM IST
विज्ञापन
sensex up 206 points to one week high as rupee recovers

रुपए में 135 पैसे की तगड़ी रिकवरी ने घरेलू शेयर बाजार में चमक बिखेरी। लगातार दूसरे दिन तेजी बनाए रखते हुए बाजार एक फीसदी से ज्यादा की बढ़त पर बंद हुए।

विज्ञापन


बर्कलेज बैंक द्वारा देश के चालू खाते के घाटे में कमी आने और अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना जताने की खबर ने भी निवेशकों का हौसला बढ़ाया। ऐसे में निवेशकों ने कैपिटल गुड्स, बैंकिंग और तेल-गैस कंपनियों के शेयरों की निचले भाव पर तगड़ी खरीदारी की।
विज्ञापन


बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में 206.50 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में 63.30 अंक की तेजी रही।

उत्साह के माहौल में बाजार ने यूरोप, चीन और हांगकांग जैसे प्रमुख बाजार में सुस्ती को भी नजरअंदाज करते हुए बढ़त का रुख किया। सेंसेक्स 206.50 अंक उछल कर 18,519.14 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 63.30 अंक ऊपर 5,471.75 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी कंपनियों के साथ-साथ बाजार में छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली रही, जिससे मिडकैप सूचकांक करीब 50 अंक ऊपर 5,358.75 अंक पर और स्मॉलकैप 37 अंक ऊपर 5,247.51 अंक पर बंद हुआ।

सीएनआई रिसर्च लिमिटेड के सीएमडी किशोर पी ओस्तवाल के मुताबिक वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा रुपये में मजबूती लौटने का भरोसा जताए जाने से बाजार का हौसला बढ़ा है।

इसके चलते बाजार में दो दिन से तेजी दिख रही है। हालांकि महीने के अंतिम सप्ताह में वायदा सौदों के निपटान के चलते आगे गिरावट भी दिख सकती है। ऐसे में निवेशकों को सावधानी भरा रवैया अपनाने की जरूरत है।

शुक्रवार को सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाली कंपनियों की संख्या में खासा इजाफा हुआ। भेल 8.10 फीसदी लाभ के साथ शीर्ष पर रही।

इसके अलावा टाटा पावर 4.14 फीसदी, जिंदल स्टील 3.89, टाटा पावर 3.27, टाटा स्टील 2.85 फीसदी की बढ़त में रहे।

टाटा मोटर्स,ओएनजीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा, एलएंडटी, आरआईएल, हिन्दुस्तान यूनि, सनफार्मा, विप्रो, कोल इंडिया, मारुति, रेड्डीज लैब, स्टरलाइट, एचडीएफसी, आईटीसी, बजाज ऑटो और हिंडाल्को के शेयर 0.05 से लेकर 4.14 फीसदी के लाभ में रहे।


नुकसान उठाने वालों में एनटीपीसी 1.60 फीसदी, भारती एयरटेल  1.55, सिप्ला1.43, इनफोसिस 0.82, एसबीआई 0.74 फीसदी घाटे में रहे। बीसई में कुल 2,468 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ।

इसमें 1,336 लाभ में और 981 नुकसान में रहे, बाकी 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed