फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex up 148 pts at 1 week high; rbi offers rate-cut hope

आरबीआई की बेरुखी के बावजूद चढ़ा बाजार

Mon, 17 Jun 2013 06:54 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 17 Jun 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
sensex up 148 pts at 1 week high; rbi offers rate-cut hope

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक समीक्षा में दरें न घटाए जाने की बेरुखी के बावजूद निकट भविष्य में दरों में कमी की संभावना बरकरार रखे जाने से आशान्वित घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूत लिवाली के चलते अच्छी बढ़त देखने को मिली।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.94 अंक के उछाल के साथ एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 19,325.87 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.65 अंक की तेजी के साथ 5,850.05 अंक पर रहा। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख से भी बाजार को मजबूती मिली।

बीएसई में मेटल को छोड़कर सभी वर्ग बढ़त में रहे। ऑटो 1.90 फीसदी,  सीजी 1.15, टेक 1.09, सीडी 1.02, आईटी 0.76, तेल एवं गैस, एफएमसीजी 0.55, पावर 0.45, बैंकिंग 0.43, पीएसयू 0.12 और रीयल्टी वर्ग 0.03 फीसदी बढ़त में रहे।
विज्ञापन


केवल मेटल वर्ग में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई में कुल 2,432 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,205 बढ़त में और 1,091 नुकसान में रही। शेष 136 कंपनियों के शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में महिंद्रा 4.43 फीसदी, भेल 3.37, एयरटेल 2.53, बजाज ऑटो 2.50, सनफार्मा 2.20, टाटा पावर 1.67, आरआईएल 1.36, मारुति 1.36, हीरो मोटोकॉर्प 1.23, एचडीएफसी 1.20, इनफोसिस 1.11, एलएंडटी 1.01, टाटा स्टील 0.93, एसबीआई 0.91, टाटा मोटर्स 0.89, सिप्ला 0.58, कोल इंडिया 0.43, हिन्द यूनी 0.37, एचडीएफसी बैंक 0.32, ओएनसीजी 0.22, आईटीसी 0.15, टीसीएस 0.14 और विप्रो 0.12 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहीं।


दूसरी ओर हिंडाल्को में 1.64 फीसदी, डा. रेड्डी लैब 1.38, गेल इंडिया 0.98, स्टरलाइट 0.90, एनटीपीसी 0.86  जिदंल स्टील 0.78, और आईसीआईसीआई बैंक 0.01 फीसदी घाटे में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed