फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex up 135 pts at nearly 2 wk high

कम कीमत पर लिवाली से बाजार में तेजी

Tue, 19 Feb 2013 10:40 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 19 Feb 2013 10:40 PM IST
विज्ञापन
sensex up 135 pts at nearly 2 wk high

गिरी हुई कीमतों पर शेयरों की अच्छी खरीद से घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को मजबूत बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। ओएनजीसी, इनफोसिस, टीसीएस व आईसीआईसीआई बैंक जैसे ब्लूचिप शेयरों में लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स 134.64 अंक उछल कर 19,635.72 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 41.50 अंक चढ़ कर छह हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर की ओर बढ़कर 5,939.70 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 74.40 अंक ऊपर 6,729.07 अंक के स्तर पर और स्मॉलकैप 62.25 अंक की तेजी के साथ 6,649.73 अंक के स्तर पर रहा।

विज्ञापन


तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स 19671.17 अंक की ऊंचाई तक गया और 19457.21 अंक का निचला स्तर छूने के बाद आखिर में पिछले दिवस के 19,501.08 अंक की तुलना में 0.69 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। निफ्टी ने भी मजबूत शुरुआत की। बीच सत्र में यह 5,947.55 अंक के उच्चतम और 5,883.15 अंक के न्यूनतम स्तर को भी छुआ और आखिर में पिछले दिवस के 5,898.20 अंक की तुलना में  0.70 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,960 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, इसमें 1,371 लाभ में और 742 नुकसान में रहे बाकी 847 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में मुनाफा कमाने वाले शेयरों में ओएनजीसी 4.03 फीसदी बढ़त के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा बजाज ऑटो ने 2.36 फीसदी, मारुति 2.19, भेल 2.0, सिप्ला 1.96, विप्रो 1.90, स्टरलाइट 1.63, एनटीपीसी 1.62, इनफोसिस 1.53, हिन्दुस्तान यूनि 1.47, रेड्डीज लैब 1.27, टीसीएस 1.25, हिंडाल्को 1.04, महिन्द्रा 0.86, आईसीआईसीआई बैंक 0.86, एसबीआई 0.62, टाटा मोटर्स 0.62, टाटा पावर 0.57, सन फर्मा 0.55, आईटीसी 0.47, टाटा स्टील 0.39, और आरआईएल 0.18 फीसदी मुनाफे में रही। नुकसान उठाने वालों में एयरटेल 1.94 फीसदी, हीरो मोटोकार्प 1.37, गेल इंडिया 1.37, कोल इंडिया 1.35, जिदंल स्टील 0.79, एचडीएफसी बैंक 0.22, एलएंडटी 0.09 और एचडीएफसी 0.08 प्रतिशत घाटे में रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed