फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex touched 21,000

दीवाली की खुशियों के साथ सेंसेक्स हुआ 21,000

Thu, 24 Oct 2013 04:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
sensex touched 21,000
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने गुरूवार को तीन साल के बाद 21,000 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों के दौरान कारोबार में 126 अंकों की गिरावट के बाद बीएसई सेंसेक्स में 262.02 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पर शाम को बाजार बंद होने के समय तक सेंसेक्स 20,725.43 अंक के स्तर पर आ गया था। मुनाफा वसूली के चलते गुरूवार को कारोबारी सत्र में बाजार में 42.45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में 0.20 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन


सुबह हुए कारोबार के दौरान बाजार में 1.26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक समय बीएसई सेंसेक्स 21,029.90 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स इससे पहले नवंबर 2010 में 21,000 के स्तर पर था। बाद में बीएसई सेंसेक्स 20,962.96 अंक के स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में 56.05 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी 6,235.05 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed