{"_id":"2579a8b8-ea36-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-surges-to-6-week-high-on-federal-reserve-comments","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी राहत से शेयर बाजार में भारी उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अमेरिकी राहत से शेयर बाजार में भारी उछाल
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 11 Jul 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्दबाजी में राहत पैकेज वापस न लेने का भरोसा दिलाए जाने से दुनिया भर के बाजारों में आई मजबूती का तगड़ा असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा।
विज्ञापन
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली के बल पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स 382 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (निफ्टी) ने 118 अंक की उड़ान भरी।
विज्ञापन
सेंसेक्स 381.94 अंक उछलकर 19,676.06 अंक पर बंद हुआ, जोकि 31 मई 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर रहा।
निफ्टी 118.40 अंक चढकर 5,900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुये 5,935.10 अंक पर रहा।
दिग्गज कंपनियों में जहां लिवाली का जोर दिखा वहीं छोटी एवं मझोली कंपनियों में लिवाल कम दिखे।
एमसीएक्स-एसएक्स के प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 में भी 21.03 अंक की बड़ी बढ़त रही और यह 11,744.81 अंक पर बंद हुआ।
स्टरलाइट, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और हीरो मोटोकॉर्प जैसे दिग्गज शेयरों में भारी लिवाली हुई। हालांकि छोटी एवं मझोली कंपनियों के शेयरों में खरीद अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन
बीएसई का मिडकैप 0.67 फीसदी बढ़कर 6,048.54 अंक पर और स्मॉलकैप 0.66 फीसदी ऊपर 5,747.84 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,479 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,366 बढ़त में और 964 गिरावट में रहे, जबकि 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
ग्लोबल स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर बीएसई का सेंसेक्स करीब 175 अंकों की बढ़त के साथ 19,468.46 अंक पर खुला और पूरे सत्र इससे नीचे नहीं आया।
लिवाली के बल पर यह 19,723.51 अंक के उच्चतम स्तर तक चढ़ा। आखिर में पिछले दिवस के 19,294.12 अंक की तुलना में 381.94 अंक उछल कर 19,676.06 अंक पर रहा। एनएसई का निफ्टी 78 अंकों के उछाल के साथ 5,894.50 अंक पर खुला।
शुरुआती कारोबार में ही यह 5,887.95 अंक के निचले स्तर पर उतरा, लेकिन इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर यह 5,900 अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 5,948.85 अंक तक चढ़ा। अंत में पिछले सत्र के 5,816.70 अंक की तुलना में 118.40 अंक चढ़कर 5,935.10 अंक पर रहा।
बीएसई में सीडी 0.64 फीसदी की गिरावट को छोड़कर शेष सभी समूह बढ़त में रहे, जिनमें मेटल 3.0 फीसदी, बैंकिंग 2.48, रीयल्टी 2.44, सीजी 1.84, तेल एवं गैस 1.80, पीएसयू 1.77, टेक 1.52, पावर 1.51, एफएमसीजी 1.44, आईटी 1.43, हेल्थकेयर 0.70 और ऑटो 0.55 फीसदी के साथ शामिल हैं।
सेंसेक्स में बढत में रहने वाले शेयरों में स्टरलाइट 4.78 फीसदी, हिंडाल्को 4.74, एचडीएफसी बैंक 3.32, एयरटेल 3.31, हीरो मोटोकॉर्प 3.27, कोल इंडिया 3.21, टीसीएस 3.10, एचडीएफसी 2.86, ओएनजीसी 2.68, एलएंडटी 2.65, टाटा पावर 2.26, आईटीसी 2.17, टाटा स्टील 1.97, आईसीआईसीआई बैंक 1.91, गेल 1.79, स्टेट बैंक 1.74, रिलायंस1.64, एनटीपीसी 1.63, डा रेड्डी 1.41, जिंदल स्टील 1.39, सनफार्मा 1.30, बजाज ऑटो 1.11, इनफोसिस 1.03, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.99, महिंद्रा 0.70 और टाटा मोटर्स 0.42 फीसदी के साथ शामिल हैं। गिरावट में वाले शेयरों में मारुति 2.43 फीसदी, विप्रो 0.45 और सिप्ला 0.11 फीसदी के साथ शामिल रहे।
बर्नांके के बयान ने भरा उत्साह
आर्थिक पैकेज को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष बेन बर्नांके के सकारात्मक बयान ने सारी दुनिया के शेयर बाजारों को उत्साह से भर दिया।
पैकेज फिलहाल वापस न लेने के बर्नांके के बयान के बाद बाजारों में लिवाली का दौर चल पड़ा। चीन का शंघाई कंपोजिट 3.23 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.93, हांगकांग का हैंगसेंग 2.53, ब्रिटेन का एफटीएसई 0.66 और जापान का निक्की 0.39 फीसदी की बढ़त में रहा।