{"_id":"f837620a842b09fcd71d717ef553b209","slug":"sensex-soars-256-points-after-iinfosys-boosts-guidance","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनफोसिस के नतीजों ने बाजार में भरा जोश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इनफोसिस के नतीजों ने बाजार में भरा जोश
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 11 Oct 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनफोसिस के शानदार नतीजों ने घरेलू शेयर बाजारों में जोश भर दिया।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 255.68 अंक चढ़कर 20,528.59 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.25 अंक ऊपर 6,096.20 अंक पर बंद हुआ। आईटी और तकनीकी शेयरों में 3 से 2.5 फीसदी की उछाल देखी गई।
बैंक, कैपिटल गुड्स, रीयल्टी, ऑटो शेयर 3-2 फीसदी चढ़ गए। ऑयल एंड गैस शेयरों में करीब 0.5 फीसदी की मजबूती आई। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंचा है। इसका भी बाजार पर सकारात्मक असर देखा गया।
विज्ञापन
इनफोसिस के शानदार नतीजों की वजह से बाजार ने दमदार शुरुआत की। सेंसेक्स में करीब 200 अंक की तेजी आई। आईटी और तकनीकी शेयरों में आई तेजी के दम पर बाजार 1.5 फीसदी तक उछल गया।
विज्ञापन
मिडकैप शेयरों में 0.5 फीसदी की बढ़त देखी गई। उम्मीद से बेहतर नतीजे और गाइडेंस में सुधार करने की वजह से इनफोसिस में 5 फीसदी उछाल आया।
यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुझान देखा गया। एफटीएसई 0.7 फीसदी की तेजी रही। सीएसी में हल्की बढ़त है एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट, निक्केई, हैंगसैंग, कॉस्पी 1.7-1 फीसदी चढ़ गए।