{"_id":"c6ef006ef7cfd5f140bbf53ead957411","slug":"sensex-soars-217-pts-to-five-wk-high-ahead-of-fed-meet-outcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स 217 अंक उछल का पांच सप्ताह के टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स 217 अंक उछल का पांच सप्ताह के टॉप पर
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 30 Oct 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन बढ़त का सिलसिला जारी रखते हुए घरेलू शेयर बाजार बुधवार को पांच सप्ताह के टॉप पर पहुंच गए। मौद्रिक नीति अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में माकूल फैसले की उम्मीद में विदेशी बाजारों में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।
विज्ञापन
ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील रीयल्टी व बैकिंग सहित कई सेक्टरों में मजबूत लिवाली से बॉॅम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 217.35 अंक उछल कर 27,098.17 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.85 पांच अंक ऊपर 8,090.45 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में सबसे ज्यादा 2.97 फीसदी की बढ़त रीयल्टी सेक्टर में रही। इसके अलावा अलावा मेटल, ऑटो, आईटी, एफएमसीजी और तेल-गैस सेक्टर भी लाभ में रहे। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हिंडाल्को, टाटा स्टील, सेसा स्टरलाइट, रिलायंस और इनफोसिस शामिल रहे। दूसरी ओर डा. रेड्डीज और सन फार्मा जैसे दिग्गज फार्मा शेयरों में गिरावट रही।
विज्ञापन