{"_id":"ec954694-c85f-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-snaps-three-day-rally-down-13-pts-sun-pharma-shines","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 29 May 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
वायदा सौदों के मासांत निपटारे के चलते हुई बिकवाली व देश और ग्लोबल अर्थव्यवस्था की विकास दर के अनुमान में कटौती से आर्थिक अनिश्चितता बढ़ने की आशंका से घरेलू शेयर बाजार में नरमी का रुख रहा।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन की बढ़त के सिलसिले को तोड़ते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 13.18 अंक फिसल कर 20,147.64 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.95 अंक गिरकर 6,104.30 अंक पर रहा।
विज्ञापन
एमसीएक्स-एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 नाममात्र की बढ़त के साथ 0.9 अंक ऊपर 11,948.17 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई में बड़ी कंपनियों की तुलना में मझोली व छोटी कंपनियों में बिकवाली का दबाव अधिक रहा। बीएसई का मिडकैप 0.39 फीसदी गिरकर 6,473.28 अंक पर और स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 6,058.72 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में कुल 2,504 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1025 बढ़त में और 1,342 गिरावट में रहे, जबकि 137 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में स्टरलाइट 2.53 फीसदी, टाटा स्टील 2.27, जिंदल स्टील 1.98, गेल इंडिया 1.50, आईसीआईसीआई बैंक 1.38, महिंद्रा 1.30, मारुति 1.27, एचडीएफसी 1.18 व एसबीआई 1.17 फीसदी के नुकसान के साथ शामिल रहे।
दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 2.69, हीरो मोटोकॉर्प 2.39, कोल इंडिया 1.30, सिप्ला 1.26, आईटीसी 0.69 व रिलायंस 0.49 फीसदी लाभ के साथ शामिल रहे।