{"_id":"9334f3ae1d4b1dc3eff82bce2bc3f983","slug":"sensex-snaps-5-session-fall-rises-214-pts-on-value-buying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन की तेजी के बाद बाजार लौटा तेजी की ओर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पांच दिन की तेजी के बाद बाजार लौटा तेजी की ओर
मुंबई/एजेंसी
Updated Wed, 22 Apr 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
लगातार पांच दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त की ओर रुख किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 214.19 अंक की बढ़त के साथ 27,890.13 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 51.95 अंक की बढ़त के साथ 8,400 अंक के स्तर को दोबारा हासिल करते हुए 8,429.70 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन
राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा जीएसटी बिल संसद के इसी सत्र में पास हो जाने की उम्मीद जताए जाने से बाजार की धारणा को मजबूती मिली है। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले शेयरों में हिन्द यूनिलीवर, सनफार्मा, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, डा. रेड्डीज, महिंद्रा, टाटा पावर, एचडीएफसी शामिल रहे। दूसरी ओर विप्रो, ओएनजीसी, एसबीआई, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयरों में गिरावट रही। कैपिटल गुड्स, हेल्थ केयर, बैंकिंग और एफएमसीजी वर्ग में सबसे ज्यादा बढ़ दर्ज की गई।
विज्ञापन