फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex snaps 5-day rally, down 211 pts as rbi steps hurt banks

बैंकिंग में बिकवाली से लुढ़का शेयर बाजार

Wed, 24 Jul 2013 07:23 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Wed, 24 Jul 2013 07:23 PM IST
विज्ञापन
sensex snaps 5-day rally, down 211 pts as rbi steps hurt banks

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रुपये की गिरावट थामने के लिए बैंकों की नकदी घटाने के सख्त कदम से बैंकिंग वर्ग के शेयरों में तगडी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स पिछले पांच सत्रों की बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए 211.45 अंक टूटकर 20,090.68 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87.30 अंक टूटकर 5,990.50 अंकपर रहा। बाजार में इस गिरावट से निवेशकों की पूंजी में करीब 78 हजार करोड़ रुपये की कमी आई है। एमसीएक्स एसएक्स के एसएक्स-40 में 211 अंकों की गिरावट रही और यह 11,988.82 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई में छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में भी सुस्ती रही, जिससे बीएसई का मिडकैप 109.46 अंक नीचे 5,889.83 अंक पर और स्मॉलकैप 80.61 अंक नीचे 5,601.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई समूह में आईटी और टेक वर्ग को छोड़कर अन्य सभी वर्ग लाल निशान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,420 कंपनियों के शेयरों में कारेबार हुआ। इनमें से 773 लाभ में और 1,542 नुकसान में रहे। बाकी 123 में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स में जिदंल स्टील ने सबसे ज्यादा 3.99 फीसदी का नुकसान उठाया।

इसके साथ ही एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, स्टरलाइट, एचडीएफसी, मारुति, टाटा पावर, टाटा स्टील, हिंडाल्को, हीरो मोटोकार्प, एनटीपीसी, हिन्दुस्तान यूनि, भेल, ओएनजीसी, गेल इंडिया, रेड्डीज लैब, टाटा मोटर्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.05 फीसदी से लेकर 3.93 फीसदी तक की गिरावट में रहे।


लाभ कमाने वाले शेयरों में भारती एयरटेल 2.18 फीसदी के साथ सबसे ज्यादा मुनाफे में रही। इसके साथ ही आईटी कंपनी विप्रो, टीसीएस, सनफार्मा, सिप्ला, बजाज ऑटो, आईटीसी और कोल इंडिया के शेयर 0.02 फीसदी से 2.02 फीसदी के मुनाफे में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed