फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Sensex snaps 5-day fall

पांच दिन बाद शेयर बाजार में लौटी रौनक

Wed, 16 Jul 2014 08:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 16 Jul 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Sensex snaps 5-day fall

आम बजट पेश होने के बाद बिकवाली के दबाव में चल रहे देश के शेयर बाजारों को जून के थोक व खुदरा महंगाई दर के सकारात्मक आंकडे़ ने पांच दिन के बाद रौनक मिली।

विज्ञापन


बैंकिंग, ऑटो और कैपिटल गुड्स वर्ग के शेयरों में अच्छी लिवाली होने से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 221.67 अंक की बढ़त के साथ 25,228.65 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 72.50 अंक चढ़कर 7,526.65 अंक पर रहा।
विज्ञापन


मंगलवार को कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी का रुख रहा। सोमवार को आए थोक महंगाई और खुदरा महंगाई में नरमी के आंकड़ों का बाजार पर काफी सकारात्मक असर देखने को मिला। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 19 कंपनियों के शेयर लाभ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें भेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, महिंद्रा, ओएनजीसी, एलएंडटी, रिलायंस, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स और गेल इंडिया प्रमुख रहे। गिरावट वाले शेयरों में डा. रेड्डीज, हीरो मोटोकॉर्प, एनटीपीसी, टीसीएस व हिन्दुस्तान यूनिलीवर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed