फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex snaps 4-day losing run, up 30 pts as tata steel surges

बाजार में चार दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक

Fri, 24 May 2013 07:40 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 24 May 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
sensex snaps 4-day losing run, up 30 pts as tata steel surges

टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी व टाटा पावर जैसे ब्लूचिप शेयरों में लिवाली के चलते घरेलू शेयर बाजार चाल दिन से जारी गिरावट के सिलसिले को तोड़कर बढ़त हासिल करने में कामयाब हुए।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 30 अंक बढ़कर 19,704.33 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 16.50 अंक चढ़कर 5,983.55 अंक पर रहा। एमसीएक्स एसएक्स का प्रमुख सूचकांक एसएक्स-40 1.17 अंक गिरकर 11,681.13 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बीएसई में बड़ी कंपनियों की तुलना में छोटी और मझोली कंपनियों में के शेयरों में लिवाली का जोर अधिक दिखा। बीएसई का मिडकैप 0.37 प्रतिशत बढ़कर 6,387.13 अंक पर और स्मॉलकैप 0.30 प्रतिशत उठकर 5,992.46 अंक पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई में कुल 2,434 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1,189 बढत में और 1,098 गिरावट में रहे, जबकि 147 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील 4.56 फीसदी, टाटा पावर 3.75, एलएंडटी 2.70, आईसीआईसीआई बैंक 2.60, स्टरलाइट 1.63, जिंदल स्टील 1.37, मारुति 1.23, एनटीपीसी 1.08, कोल इंडिया 0.71, महिंद्रा 0.70, डा रेड्डी 0.69, एचडीएफसी 0.51, एचडीएफसी बैंक 0.42, रिलायंस 0.35, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 0.19 फीसदी की बढ़त में रहे।

गिरावट में रहने वाले शेयरों में सनफार्मा 3.67 फीसदी, हिंडाल्को 1.70, सिप्ला 1.63, टीसीएस 1.59, भेल 1.51, स्टेट बैंक 1.15, टाटा मोटर्स 0.93, हीरो मोटोकॉर्प 0.88, गेल इंडिया 0.86, ओएनजीसी 0.84, आईटीसी 0.69, बजाज ऑटो 0.53, इनफोसिस 0.51, एयरटेल 0.45 और विप्रो 0.10 फीसदी के साथ शामिल रहे।


बीएसई में शामिल समूहों में से नौ बढ़त में और चार गिरावट में रहे। सीडी, मेटल, सीजी, बैंकिंग, पावर, रीयल्टी, एफएमसीजी, तेल-गैस और पीएसयू में 1.86 फीसदी तक की बढ़त रही, जबकि हेल्थ केयर, आईटी, टेक और ऑटो में 1.28 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed