फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex snaps 3-day winning run, loses 183 pts on rbi steps

रिजर्व बैंक के कदमों ने रोकी शेयर बाजार की चाल

Tue, 16 Jul 2013 06:32 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 16 Jul 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
sensex snaps 3-day winning run, loses 183 pts on rbi steps

रुपये की गिरावट थामने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उठाए गए कदमों से बैंकिंग, रीयल्टी, सीजी और मेटल वर्ग के शेयरों में तगड़ी बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया।

विज्ञापन


बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 183.25 अंक गिरकर 20 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आकर 19,851.23 अंक पर और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 75.55 अंक उतर कर 5,955.25 अंक पर रहा। एमसीएक्स-एसएक्स के एसएक्स-40 में 85.33 अंक की गिरावट आई और यह 11,854.7 अंक पर बंद हुआ।
विज्ञापन


सोमवार रात रिजर्व बैंक की ओर से उठाए गए कदमों का तगड़ा असर बाजार पर शुरुआत से ही दिखा। इसके चलते सेंसेक्स 246 अंकों की गिरावट के साथ 19,788.09 अंक पर खुला और  कुछ ही मिनटों में यह 385 अंकों की भारी गिरावट के साथ 19,649.58 अंक के निचले स्तर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कारोबार के दौरान इसमें कुछ और आखिर में पिछले सत्र के 20,034.48 अंक की तुलना में 183.25 अंक लुढ़क कर 19,851.23 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 100 अंकों की भारी गिरावट के साथ 5930.80 अंक पर खुला और आखिर में 75.55 अंक की गिरावट पर 5,955.25 अंक पर सिमटा।

बीएसई का मिडकैप 1.45 प्रतिशत गिरकर 6,014.41 अंक पर और स्मॉलकैप 0.79 प्रतिशत उतरकर 5,737.39 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 2,432 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 873 बढ़त में और 1,421 गिरावट में रहे।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से बढ़त में रहने वालों में आईटीसी 2.30 फीसदी, एयरटेल 2.08, हिन्दुस्तान यूनिलीवर 1.55, ओएनजीसी 1.28, एनटीपीसी 1.09, सनफार्मा 1.06, टाटा मोटर्स 1.04, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57, गेल 0.53, कोल इंडिया 0.53, टीसीएस 0.46 और बजाज ऑटो 0.15 फीसदी के शामिल रहे।


गिरावट वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक 5.61 फीसदी, स्टेट बैंक 4.57, एचडीएफसी 3.88, एलएंडटी 3.42, जिंदल स्टील 3.22, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज 3.18, डा रेड्डीज 3.16, मारुति 2.51, एचडीएफसी बैंक 2.37, टाटा स्टील 2.29, हीरो मोटोकॉर्प 1.97, भेल 1.83, विप्रो 1.74, हिंडाल्को 1.71, महिंद्रा 1.61, सिप्ला 1.43 और इनफोसिस 0.42 फीसदी के साथ शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed