{"_id":"5421897ed50d060ab89973715c4979fe","slug":"sensex-snaps-2-day-losses","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में फिर आई तेजी, सेंसेक्स चढ़ा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में फिर आई तेजी, सेंसेक्स चढ़ा
मुंबई/एजेंसी
Updated Sat, 28 Jun 2014 08:51 AM IST
विज्ञापन
देश में फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रेनबैक्सी को अमेरिकी बाजार में जेनरिक दवा बेचने की मंजूरी मिलने और आईटी कंपनी एक्सेंचर के उत्साजनक तिमाही नतीजे की खबर से हेल्थकेयर और आईटी समूह में लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजारों ने बढ़त का रुख किया।
विज्ञापन
पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 37.25 अंक बढ़कर 25,099.92 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15.60 अंक ऊपर 7,508.80 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में हेल्थकेयर. आईटी और टेक के साथ मेंटल, बैंकिंग कैपिटल गुड्स और ऑटो समूहों में भी लिवाली देखने को मिली। रेनबैक्सी के शेयर में 5.38 फीसदी का उछाल रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा मुनाफा कमाने वाले प्रमुख शेयरों में सन फार्मा, टीसीएस, सिप्ला, विप्रो, रेड्डीज लैब, आईटीसी, बजाज ऑटो, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टाटा पावर, रिलायंस और एनटीपीसी शामिल रहे।
नुकसान उठाने वाले शेयरों में हिंडाल्को, भेल, भारती एयरटेल, सेसा स्टरलाइट, महिंद्रा, कोल इंडिया, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, गेल इंडिया, स्टेट बैंक, एलएंडटी, एचडीएफसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ओएनजीसी शामिल रहे।