{"_id":"309f86c4-bf0a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-rises-for-4th-day-up-39-pts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
Updated Fri, 17 May 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनभर के फ्लैट कारोबार के बाद अंत में शेयर बाजार में मजबूती आई, जिससे शेयर लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ बंद हुए।
विज्ञापन
सेंसेक्स 39 अंक बढ़कर 20,286 पर और निफ्टी 17 अंक बढ़कर 6,187 पर बंद हुआ। एमसीएक्स एसएक्स-40 18 अंकों की तेजी के साथ 11,972 अंक पर बंद हुआ।
पावर और कैपिटल गुड्स शेयरों ने जोरदार तेजी दिखाई। पावर और कैपिटल गुड्स शेयर 3 फीसदी उछले। रीयल्टी शेयर 2 फीसदी चढ़े। बैंक, पीएसयू और आईटी शेयर 0.5-0.3 फीसदी मजबूत हुए।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर 0.75 फीसदी गिरे। हेल्थकेयर, मेटल, ऑयल एंड गैस शेयरों में 0.4-0.2 फीसदी की कमजोरी आई। एफएमसीजी, तकनीकी और ऑटो शेयर में सुस्ती दिखी।
विज्ञापन
लगातार चौथे दिन बाजारों ने मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन खुलने के कुछ ही मिनटों के बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव बढ़ा और सेंसेक्स व निफ्टी लाल निशान में आ गए। तीन दिन की बढ़त के बाद शुक्रवार को बाजार सुस्ताते नजर आए।
विज्ञापन
यूरोपीय बाजारों की कमजोर शुरुआत की वजह से भी घरेलू बाजार को सहारा नहीं मिला। सेंसेक्स व निफ्टी कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। मिडकैप शेयरों ने मजबूती बनाई रखी। कैपिटल गुड्स शेयरों में एबीबी 21 फीसदी उछला। एल्स्टॉम इंडिया, सीमेंस, बीईएमएल, क्रॉम्प्टन ग्रीव्स 14.9 फीसदी चढ़े।
बीएचईएल, भारत इलेक्ट्रिकल, सुजलॉन एनर्जी, एलएंडटी 5.2 फीसदी मजबूत हुए। रिलायंस इंफ्रा, जेपी एसो., डीएलएफ, एनटीपीसी, पीएनबी, अंबुजा सीमेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 3.2 फीसदी की तेजी आई। विक्रम पंडित द्वारा हिस्सा खरीदे जाने की खबर से जेएम फाइनेंशियल के शेयर करीब 13.5 फीसदी उछले।