फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex rises for 3rd day, up 34 pts

मामूली बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार

Thu, 16 May 2013 10:51 PM IST
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
मुंबई/नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Thu, 16 May 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
sensex rises for 3rd day, up 34 pts

बुधवार की शानदार तेजी के बाद वृहस्पतिवार को शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले, लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार में बढ़त आ गई।

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 100 अंक तक ऊपर चढ़ा, लेकिन कारोबार के अंत में यह केवल 34 अंक की बढ़त के साथ 20,247 अंक पर बंद हुआ।

एनएसई का निफ्टी 23 अंक बढ़कर 6,170 पर बंद हुआ, जो निफ्टी के लिए 30 माह का रिकॉर्ड है। एमसीएक्स एसएक्स-40 29 अंक बढ़कर 11,954 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में मिडकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली और मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.25 फीसदी मजबूत हुए।

रीयल्टी, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, बैंक और कैपिटल गुड्स सेक्टर की कंपनियों के शेयर करीब 2.1 फीसदी चढ़े। मेटल, पावर और पीएसयू शेयरों में 0.6-0.3 फीसदी की तेजी आई।


एफएमसीजी, आईटी और तकनीकी शेयर 1 फीसदी टूटे। ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.5 फीसदी की कमजोरी आई।

बाजार के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव आया, जिससे बाजार ने मजबूती गवां दी और सेंसेक्स 50 अंक गिरा। लेकिन, जल्द बाजार निचले स्तरों से संभले। दिग्गजों में जेपी एसोसिएट्स 6 फीसदी उछला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed