{"_id":"077877232ddc24be306ee751d6dfcba2","slug":"sensex-rise-330-points-in-a-single-day-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 330 अंक का तगड़ा उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स में 330 अंक का तगड़ा उछाल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 23 Dec 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच बैंकिंग, एफएमसीजी और ऑटो सेक्टरों में तगड़ी लिवाली के दम पर सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी रही।
विज्ञापन
बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 329.95 अंक उछलकर 27,701.79 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के शेयरों में से 26 में तेजी रही। वहीं, लोक सभा में जीएसटी बिल के पेश होने के बाद घरेलू स्तर पर बने सकारात्मक संकेतों के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8,300 के स्तर पर को पार कर गया।
विज्ञापन
निफ्टी 98.80 अंक बढ़कर 8,324 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 4.09 फीसदी और कोल इंडिया में 3.61 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। सेंसेक्स की रैली में एचडीएफसी बैंक, एफडीएफसी लिमिटेड, गेल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और हीरो मोटोकार्प भी शामिल रहे।
विज्ञापन