{"_id":"d50bc6c4bd2ca7f9440c50535515ab2e","slug":"sensex-rise-164-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 164 अंक उछला","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 164 अंक उछला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 22 Feb 2014 01:08 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका में मैन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र के बेहतर आंकडे़ आने से विदेशी बाजारों में तेजी और शेयरों की मजबूत लिवाली से घरेलू शेयर बाजार ने तगड़ी छलांग लगाई।
विज्ञापन
आईटी, कैपिटल गुड्स, बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल और टेक वर्ग के शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारी खरीदारी की। लिवाली की इस लहर के बीच बीएसई का सेंसेक्स 164 अंक ऊपर 20,700.75 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 64 अंक की बढ़त लेकर 6,155.45 अंक के स्तर पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई समूह में रीयल्टी को छोड़कर अन्य सभी वर्ग 0.07 से 1.6 फीसदी की बढ़त में रहे।