फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   sensex regains 19k level after two weeks

सेंसेक्स पहुंचा 19 हजार के पार

Thu, 18 Apr 2013 10:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 18 Apr 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
sensex regains 19k level after two weeks

निर्यात में लगातार तीसरे महीने तेजी से देश के चालू खाता घाटा कम होने की उम्मीद बढ़ने और ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल और सोने की कीमतों में गिरावट से इक्विटी निवेशकों का उत्साह बढ़ने से घरेलू शेयर बाजार डेढ़ फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


बाम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 285.30 अंक चढ़कर 19 हजार के स्तर को पार करता हुआ दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 19,016.46 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.40 अंक ऊपर 5,800 के स्तर के करीब 5,783.10 अंक पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप 45.85 अंक ऊपर 6,218.15 अंक पर और स्मॉलकैप 35.29 अंक ऊपर 5,975.59 अंक पर रहा।
विज्ञापन


बाजार ने निर्यात में मासिक स्तर पर आई तेजी पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियां लाभ में और महज तीन नुकसान में रहीं। सबसे ज्यादा 4.65 फीसदी का मुनाफा भारती एयरटेल को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा टाटा मोटर्स, एलएंडटी, एचडीएफसी, गेल, महिन्द्रा,  एसबीआई, मारुति, एचडीएफसी बैंक, ओएनजीसी, भेल, एनटीपीसी, आरआईएल, टाटा स्टील, कोल इंडिया, आईटीसी, हीरो मोटोकॉर्प, इनफोसिस, हिंडाल्को, स्टरलाइट, टाटा पावर, बजाज ऑटो, सिप्ला, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और जिंदल स्टील 0.03 से लेकर 4.65 प्रतिशत लाभ में रहे।

दूसरी ओर सबसे ज्यादा नुकसान आईटी कंपनी विप्रो को हुआ। कंपनी के शेयर 1.68 प्रतिशत गिरे। इसके अलावा टीसीएस 0.58 फीसदी, सनफार्मा 0.04 और रेड्डीज लैब 0.02 फीसदी नुकसान में रहे।

ओएनजीसी मार्केट कैप में टॉप पर

पेट्रोलियम सेक्टर की सरकारी कंपनी ओएनजीसी देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी टीसीएस से आगे निकलते हुए बाजार की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई।

शेयरों में 1.73 फीसदी की बढ़त की बदौलत ओएनजीसी की पूंजी 2,86,223 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जिससे बाजार पूंजीकरण के मामले में वह टॉप पर पहुंच गई। दूसरे नंबर पर रह गई टीसीएस की पूंजी उससे 2,289 करोड़ रुपये कम 2,83,934 करोड़ रुपये रही।


रिलायंस इंडस्ट्रीज 2,52,968 करोड़ की पूंजी के साथ तीसरे स्थान पर सरका आई जबकि आईटीसी 2,49,144 करोड़ की पूंजी के साथ चौथे स्थान पर आ गई है। कोल इंडिया 1,89,017 करोड़ की पूंजी के साथ पांचवें स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed