{"_id":"567b970a-6a98-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-recovers-over-72-points-in-early-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स बढ़त की ओर, शेयर बाजार मजबूत","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सेंसेक्स बढ़त की ओर, शेयर बाजार मजबूत
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 30 Jan 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिवस बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त का रुख देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 36.99 अंकों की मजबूती के साथ 20,027.89 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, इसी समय एनएसई का निफ्टी 14.50 अंकों की बढ़त के साथ 6,064.40 पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स 72.48 अंकों की मजबूती के साथ 20,063.38 पर खुला। वहीं, एनएसई का निफ्टी 16.40 अंकों की बढ़त के साथ 6066.30 पर खुला।
विज्ञापन