{"_id":"3b868424-2974-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-recovers-from-initial-losses-still-down-by-50-pts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरुआती झटकों से उबरा शेयर बाजार ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
शुरुआती झटकों से उबरा शेयर बाजार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 08 Nov 2012 12:46 PM IST
विज्ञापन
बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स शुरुआती झटकों से उबर गया है। हालांकि बिकवाली के दबाव के चलते बाजार अब भी 50 अंक नीचे है। एशियाई बाजारों की कमजोरी का असर पॉवर, आईटी और रिफाइनरी के शेयरों पर पड़ा है।
विज्ञापन
गुरुवार को बाजार खुलते ही सेसेंक्स में 100 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 18,779.74 के स्तर पर चला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव कायम रहा और 165 अंक गिरकर 18,736.45 के न्यूनतम स्तर तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
बाद के सत्र में बाजार में तेजी देखी गई और उबरकर 18,851.76 के स्तर पर आ गया। हालांकि अब भी बाजार कल के स्तर से 50 अंक नीचे है। इस बीच निफ्टी 23.80 अंक गिरकर 5,736.30 के स्तर पर मौजूद है।
विज्ञापन
जिन शेयरों में सर्वाधिक गिरावट देखी गई है, उनमें टाटा पॉवर (2.17 फीसदी), गेल इंडिया(1.42 फीसदी), आईसीआईसी बैंक (1.36 फीसदी), इंफोसिस (1.26 फीसदी) और लार्सन (1.11 फीसदी) शामिल हैं।