{"_id":"58c114e49d55d7cc12a5d89c07f7c8af","slug":"sensex-recovers-139-pts-on-hopes-fed-will-keep-rates-low-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दो दिन की गिरावट के बाद संभला बाजार
मुंबई/एजेंसी
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की तगड़ी गिरावट के बाद संभलते हुए घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त का रुख किया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 138.78 अंक की बढ़त के साथ 26.631.29 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 42.60 अंक की तेजी के साथ 7,975.5 अंक पर रहा।
विज्ञापन
बीएसई में आईटी, पावर, टेक, ऑटो और कैपिटल गुड्स वर्गों में सबसे ज्यादा तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों को हुए मुनाफे के चलते यह पिछले दो सत्रों 568.53 अंकों की गिरावट को कुछ कम करने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में डा. रेड्डीज, इनफोसिस, टाटा पावर, भेल, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा, मोटर्स, विप्रो और एनटीपीसी शामिल रहे। दूसरी ओर सिप्ला, कोल इंडिया, सन फार्मा और एचडीएफसी के शेयरों में गिरावट रही।
विज्ञापन