{"_id":"e5165b28-a5f1-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"sensex-recovers-115-pts-on-rate-cut-hopes-lower-crude-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार में रिकवरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार में रिकवरी
मुंबई/एजेंसी
Updated Mon, 15 Apr 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक महंगाई दर में नरमी से ब्याज दरें घटने की उम्मीद में घरेलू शेयर बाजार पिछली गिरावटों से उबरने में कामयाब रहे। सोने-चांदी में तगड़ी गिरावट और वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी से भी निवेशकों को शेयर बाजार का रुख किया।
विज्ञापन
बैंकिंग व तेल एवं गैस कंपनियों के शेयरों में तगड़ी लिवाली के बल पर बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 115.24 अंक की बढ़त लेकर 18,357.80 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 39.85 अंक ऊपर 5,568.40 अंक पर रहा।
विज्ञापन
तेल एवं गैस, एफएमसीजी, पीएसयू, कैपिटल गुड्स, रीयल्टी और बैंकिंग वर्ग में चौतरफा तेजी रही। छोटी और मझोली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। बीएसई का मिडकैप 9 अंक ऊपर 6,108.65 और स्मालकैप 25.41 अंक बढ़कर 5,897.52 अंक पर रहा।
विज्ञापन
इस वर्ष मार्च में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर 1.73 फीसदी की गिरावट के साथ 40 माह के न्यूनतम स्तर 5.96 फीसदी पर आ गई। महंगाई दर के नीचे आने से रिजर्व बैंक के लिए अगले माह कर्ज एवं मौद्रिक नीति की वार्षिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती के लिए रास्ता आसान होने की उम्मीद है।
बाजार में इस खबर से निवेश की धारणा मजबूत हुई। सराफ बाजार में आ रही भारी गिरावट से भी निवेशकों ने शेयर बाजार का रुख किया। घरेलू बाजार में बीएसई में कुल 2,431 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,246 लाभ में और 1,044 नुकसान में रहे बाकी 123 में कोई बदला नहीं हुआ।
सेंसेक्स में लाभ कमाने वालों में ओएनजीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल, आरआईएल, आईटीसी, इनफोसिस, एलएंडटी, एचडीएफसी, मारुति, जिंदल स्टील, गेल इंडिया, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा के शेयर 0.01 से 3.45 प्रतिशत तक ऊपर रहे। नुकसान में रहने वालों में स्टरलाइट, रेड्डीज लैब, टीसीएस, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया, सिप्ला, टाटा स्टील, महिंद्रा, टाटा पावर, हीरो मोटोकार्प, विप्रो, हिंदुस्तान यूनि, भेल, हिंडाल्को, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी 0.04 से 2.60 फीसदी के साथ शामिल रहे।